{"_id":"5a24044d4f1c1b4c528b736a","slug":"161512309837-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीके वालिया ग्रुप की खदानों को मिला सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीके वालिया ग्रुप की खदानों को मिला सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार
Updated Sun, 03 Dec 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
गर्ब्यांग से लखनपुर के लिए रोड की कटिंग करती जेसीबी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ददाहू (सिरमौर)।
खान सुरक्षा निदेशालय गाजियाबाद के तत्वाधान में 25 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच आयोजित किए गए खान सुरक्षा सप्ताह के तहत वीके वालिया की संगड़ाह माइन को मैनुअल श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार से नवाजा गया। इसके साथ ही इसी माइन को 6 अन्य पुरस्कार भी प्रदान किए गए, जिनमें बेस्ट माइन वर्किंग, रोड, पब्लिसिटी, वेलफेयर व स्वच्छता में भी इसी माइन को श्रेष्ठ पुरस्कार दिए गए।
जबकि वीके वालिया की भूतमढ़ी में स्थित चूना पत्थर की अन्य खदान को भी ब्लास्टिंग व माइन वर्किंग में पहला स्थान मिला। यह पुरस्कार खान सुरक्षा निदेशालय गाजियाबाद के निदेशक एम सत्यमूर्ति ने चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के समापन समारोह के मौके पर यह पुरस्कार वीके वालिया को प्रदान किए।
इस मौके पर निदेशालय ने ग्रामीण परिवेश में खदानों के बेहतर संचालन के लिए भी वीके वालिया ग्रुप की जमकर सराहना की। खनन अभियंता वीके सिन्हा ने बताया कि वीके वालिया ग्रुुप को 17वीं बार सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार से नवाजा गया है। इस साल भी वीके वालिया ग्रुप की दोनों खदानों को एक साथ 8 पुरस्कार प्राप्त हुए हैं जो कि इस क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। इस मौके पर वीके वालिया के अलावा सुप्रियांक वालिया व वालिया ग्रुप के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।