{"_id":"59f72fb04f1c1bc1678b83e3","slug":"161509371824-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेबल टेनिस में कांगड़ा और सिरमौर की टीमें बनीं विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेबल टेनिस में कांगड़ा और सिरमौर की टीमें बनीं विजेता
Updated Mon, 30 Oct 2017 07:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टेबल टेनिस में कांगड़ा और सिरमौर की टीमें बनीं विजेता
तीसरे दिन विभिन्न आयु वर्गों में खेले गए फाइनल मुकाबले
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
51वीं अंतर जिला राज्यस्तरीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप के तीसरे दिन में विभिन्न आयु वर्गों के बीच फाइनल मुकाबले खेले गए। अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल में चल रही इस प्रतियोगिता के अंडर-12 (लड़कों) टीम में कांगड़ा ने सिरमौर ए को हराकर खिताब पर कब्जा किया।
अंडर-15 वर्ग में भी कांगड़ा विजेता बना। जबकि, सिरमौर की टीम उपविजेता रही। अंडर-18 वर्ग में सिरमौर ए ने कांगड़ा को हराकर खिताब पर बाजी मारी। अंडर-21 में सिरमौर ए की टीम ने सोलन को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
वहीं लड़कियों के वर्ग में अंडर-12 और अंडर-15 मुकाबले में कांगड़ा ने मंडी को पराजित कर खिताब जीता। अंडर-18 मुकाबलों में कांगड़ा ने सोलन को परास्त किया। अंडर-21 में भी कांगड़ा की टीम सोलन को हराकर विजेता बनी। वीमैन मुकाबले में कांगड़ा ने सोलन को हराया। इसके अलावा एकल स्पर्धा में सिरमौर की पावनी ने शिमला की दिशिता नारायण को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। सिरमौर टेबल टेनिस एसोसिएशन के सौजन्य से आयोजित इस प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन किया जाएगा।
विज्ञापन
-----------