फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   16 crore rupees will spent on mini sachivaalya silai

Sirmour News: 16 करोड़ रुपये से बनेगा मिनी सचिवालय, उद्योग मंत्री ने किया भूमि पूजन

Sun, 05 Nov 2023 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
16 crore rupees will spent on mini sachivaalya silai
शिलाई में बनने वाले मिनी सचिवालय भवन का भूमि पूजन करते उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान। संवाद
सचित्र
विज्ञापन

16 करोड़ रुपये से बनेगा मिनी सचिवालय, उद्योग मंत्री ने किया भूमि पूजन

लोक निर्माण विभाग को दिए समयबद्घ निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी

शिलाई (सिरमौर)। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने सिरमौर प्रवास के दौरान रविवार को 16 करोड़ रुपये की लागत से शिलाई में निर्मित होने वाले मिनी सचिवालय भवन का भूमि पूजन किया।

उन्होंने कहा कि मिनी सचिवालय बनने से सभी विभागों के कार्यालय एक ही परिसर में कार्य करेंगे जिससे क्षेत्र के लोगों को अपने कामों के लिए अलग-अलग स्थानों पर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन


हर्षवर्धन ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने बिना बजट के इस मिनी सचिवालय का शिलान्यास कर दिया था। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा इस भवन के लिए 2.59 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि इस भवन का निर्माण दो साल की समयावधि में पूरा किया जाएगा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को मिनी सचिवालय भवन को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।


इस अवसर पर एसडीएम शिलाई सुरेश सिंघा, एसडीएम कफोटा राजेश वर्मा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग शिलाई विजय अग्रवाल, सीएमओ डाॅ. अजय पाठक, महाप्रबंधक उद्योग साक्षी सती, सदस्य सचिव उद्योग रचित शर्मा समेत कई अधिकारी और कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शिलाई में बनने वाले मिनी सचिवालय भवन का भूमि पूजन करते उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान। संवाद

शिलाई में बनने वाले मिनी सचिवालय भवन का भूमि पूजन करते उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान। संवाद

शिलाई में बनने वाले मिनी सचिवालय भवन का भूमि पूजन करते उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान। संवाद

शिलाई में बनने वाले मिनी सचिवालय भवन का भूमि पूजन करते उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed