{"_id":"5d249e768ebc3e6c9c26a495","slug":"156268092117-nahan-news66","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीचड़ से सने चंबा मैदान में फिसले अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीचड़ से सने चंबा मैदान में फिसले अभ्यर्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। शहर के चंबा मैदान में चल रही पुलिस भर्ती प्रक्रिया में बारिश खलल डाल रही है। मंगलवार को चंबा मैदान कीचड़ से सना हुआ था। इस दौरान कई अभ्यर्थी कीचड़ से बुरी तरह सन गए। ग्राउंड टेस्ट के दौरान कई अभ्यर्थी कीचड़ के चलते मैदान में फिसल गए। हालांकि, पुलिस विभाग के कर्मियों ने मैदान में पानी की निकासी कर मैदान को सुखाने का प्रयास किया। सोमवार रात और मंगलवार को हुई भारी वर्षा के चलते चंबा मैदान पानी से लबालब भर गया। इसके कारण मंगलवार सुबह मैदान में दलदल के चलते पुलिस के साथ अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां लंबी कूद में कई अभ्यर्थी कीचड़ में गिरकर फिसले। पुलिस प्रशासन की ओर से अभ्यर्थियों के बचाव के लिए मैदान को दुरुस्त किया गया। इस दौरान मैदान में लकड़ी का बुरादा गिराया गया और मैदान में घुसे पानी को कृत्रिम नालियां बनाकर मैदान से बाहर निकाला गया। बहरहाल, पुलिस लाइन नाहन में 92 पदों के लिए ली जा रही भर्ती में मंगलवार को भी एक हजार के करीब अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। 59 पुरुषों, 18 महिलाओं के अलावा 15 चालकों के पदों के लिए 5645 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। उधर, एएसपी वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि दूसरे दिन भी एक हजार के करीब अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा में हिस्सा लिया। भर्ती 12 जुलाई तक चलेगी। उन्होंने बताया कि मैदान सूखाने के लिए बुरादा डाला गया है। साथ ही निकासी नालियां भी बनाई गई हैं।