फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   प्री-प्राइमरी के नौनिहालों को मिलेगा भोजन

प्री-प्राइमरी के नौनिहालों को मिलेगा भोजन

Fri, 07 Dec 2018 10:09 PM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
प्री-प्राइमरी के नौनिहालों को मिलेगा भोजन
अमर उजाला इंपेक्ट-
विज्ञापन

प्री-प्राइमरी के नौनिहालों को मिलेगा भोजन
खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया शिक्षा महकमा
अमर उजाला ब्यूरो
ददाहू (सिरमौर)। सरकारी स्कूलों में प्री-प्राइमरी की कक्षाओं में प्रवेश ले चुके नौनिहालों को अब एमडीएम (मिड डे मील) से भोजन दिया जाएगा। शिक्षा विभाग ने स्कूल स्तर पर ही इन बच्चों को भोजन परोसने की व्यवस्था कर दी है। इसको लेकर बाकायदा खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी को आदेश जारी कर इस मामले की मॉनीटरिंग करने को कहा गया है। शिक्षा विभाग के इस फरमान से प्रारंभिक शिक्षा खंड ददाहू के अंतर्गत छह प्राथमिक स्कूलों के 82 बच्चों को सीधा लाभ मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि वीरवार के अंक में अमर उजाला ने प्री-प्राइमरी के बच्चों को नहीं मिल रहा दोपहर कर भोजन.., शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित करते हुए विभाग का ध्यान इस ओर आकर्षित किया था। खबर छपते ही शिक्षा विभाग हरकत में आ गया। विभाग ने प्री प्राइमरी में दाखिला ले चुके बच्चों को स्कूल में ही एमडीएम को भोजन की व्यवस्था करने के आदेश पारित कर दिए हैं। ऐसे में ददाहू शिक्षा खंड के 82 बच्चों को बड़ी राहत मिलेगी। विभागीय सूत्रों के मुताबिक सभी छह स्कूलों में शुक्रवार से भोजन मिलना शुरू हो गया है। विभाग ने बाकायदा इस मामले में नजर रखने के आदेश भी पारित किए हैं, जिससे कोई भी बच्चा स्कूल से भोजन किए बिना घर न जाए। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा विपिन कुमार ने बताया कि बीईईओ को स्कूलों में आने वाले सभी बच्चों को एमडीएम के माध्यम से भोजन दिए जाने के आदेश दिए गए हैं। ऐसा न करने पर स्कूल के मुखिया पर कार्रवाई भी की जाएगी। बीईईओ सुंदर सिंह चौहान ने बताया कि उन्हें मौखिक आदेश मिल गए हैं। इसके बाद प्री प्राइमरी के बच्चों को स्कूल के एमडीएम से भोजन देने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed