फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   नाहन में प्रथम सिरमौर प्रीमियर वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू

नाहन में प्रथम सिरमौर प्रीमियर वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू

Thu, 27 Sep 2018 10:24 PM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
नाहन में प्रथम सिरमौर प्रीमियर वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू
नाहन कॉलेज ने जीता वॉलीबाल का उद्घाटन मैच
विज्ञापन

प्रथम सिरमौर प्रीमियर वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू
जिला और बाहरी जिलों से तीस टीमें ले रहीं हिस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। वी केयर स्पोर्ट्स सोशल एवं कल्चरल सोसायटी सिरमौर की ओर से नाहन में दो दिवसीय प्रथम सिरमौर प्रीमियर वॉलीबाल प्रतियोगिता-2018 शुरू हो गई। इसका शुभारंभ वीरवार को सेवानिवृत्त कर्नल आरएस पंवर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर किया। जबकि छठी आईआरबीएन धौलाकुआं के कमांडेंट अजय किशन शर्मा, पूर्व फुटबाल खिलाड़ी एवं सेवानिवृत्त एनआईएस कोच तेजवीर कंवर तथा बाबू राम कपूर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में सिरमौर सहित यमुनानगर, अंबाला, सोलन से आई तीस टीमें भाग ले रही हैं। इस स्पर्धा का उद्घाटन मैच महिलाओं की नाहन कॉलेज व कन्या स्कूल नाहन की टीमों के बीच खेला गया। इसमें नाहन कॉलेज की टीम ने 2-1 से जीत हासिल की। उसके बाद प्रतियोगिता के पहले दौर के मैच खेले गए। इसमें गणेश क्लब नाहन, नाहन कॉलेज, त्रिलोकपुर, सोलन कॉलेज, वी केयर स्पोर्ट्स सोशल एंड कल्चरल सोसायटी, छठी आईआरबीएन धौलाकुआं, यमुनानगर की टीमों ने अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश पाया। प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को होगा, जिसमें एवीएन स्कूल नाहन के प्रधानाचार्य केके चंदोला मुख्यातिथि रहेंगे। शुभारंभ अवसर पर संस्था के प्रधान संजीव सोलंकी, वरिष्ठ उपप्रधान राजेश कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद इकराम, महासचिव विक्रांत ठाकुर, कोषाध्यक्ष पंकज भटनागर, अभिलाष शर्मा, नाहिद अली, भूतपूर्व फुटबाल खिलाड़ी धनराज स्वामी, मोहम्मद सलीम, अनिल भटनागर, शहनवाज खान, योगेश ठाकुर, प्रवेश, आनंद सहित पूर्व रणजी क्रिकेटर जगदीप परमार आदि उपस्थित रहे। संस्था के प्रधान संजीव सोलंकी ने बताया कि विजेता टीम को सात और उपविजेता टीम को पांच हजार रुपये के नकद पुरस्कार के साथ ट्रॉफी और मेडल दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed