{"_id":"5b9fe2dc867a557f6b0b8635","slug":"151537204956-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए भवन में लटका ताला, पुराने में एक बैड पर दो-दो मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए भवन में लटका ताला, पुराने में एक बैड पर दो-दो मरीज
Updated Mon, 17 Sep 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
सराहां अस्पताल में एक बेड पर उपचाराधीन दो मरीज।
- फोटो : अमर उजाला ब्य़ूरो
सराहां (सिरमौर)। पच्छाद क्षेत्र की तीस पंचायतों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करवाने वाले सिविल अस्पताल सराहां में मरीजों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। करोड़ों की लागत से निर्मित आलीशान भवन के बावजूद यहां पुराने भवन में एक बेड पर दो-दो मरीजों को दाखिल करना पड़ रहा है। 20 सितंबर 2017 को तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के कार्यकाल में नए भवन का उद्घाटन किया गया था। हालांकि, आनन-फानन में किए गए उद्घाटन के बाद भवन का कुछ कार्य भी शेष रह गया था। लिफ्ट निर्माण और कुछ अन्य छोटे-मोटे कार्य रह गए थे। लेकिन, अभी तक इस भवन का प्रयोग नहीं हो रहा। हैरानी की बात यह है कि अब इस भवन के दोबारा उद्घाटन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। अस्पताल में मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। पच्छाद क्षेत्र की तीस पंचायतों के अलावा नाहन, सोलन और हरियाणा क्षेत्र के मरीज भी उपचार के लिए सराहां पहुंचते हैं। इससे यहां मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। बताया जा रहा है कि इस वामन द्वादशी मेले के अवसर पर इस इंडोर भवन के दोबारा शुभारंभ की तैयारियां तल रही हैं। उधर, अस्पताल में एक बेड पर दो-दो मरीज होने से संक्रमण का भी भय बना हुआ है। लोगों का कहना है कि जब करोड़ों खर्च कर नया भवन बनाया गया है तो उसका प्रयोग क्यों नहीं हो रहा? क्यों उस भवन में मरीजों को शिफ्ट नहीं किया जा रहा। उधर, बीएमओ पच्छाद डॉ. संदीप शर्मा ने बताया कि पिछले महीने यह भवन विभाग के हैंडओवर हो चुका है। शीघ्र इसमें मरीजों को शिफ्ट कर दिया जाएगा।
शीघ्र इंडोर भवन में शिफ्ट किए जाएं मरीज
अस्पताल में दाखिल मरीज और उनके तीमारदार जयंती देवी, सुमन देवी, सोनाली, ममता, कुंता देवी, दिव्यांश, सुमित्रा देवी, नैतिक, श्यामा देवी, देवकी देवी, सविता देवी, पार्वती देवी, नारदा देवी, पुष्पा देवी, कौशल्या, पूजा देवी ने बताया कि वे पिछले तीन- चार दिन से अस्पताल में उपचाराधीन हैं। एक साथ दो-दो मरीज होने के कारण वे परेशान हैं। उनके साथ आए तीमारदारों को भी दिक्कत हो रही हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि शीघ्र सरकार नए इंडोर भवन में मरीजों को शिफ्ट करे।