{"_id":"5aabd0414f1c1bbf088b597b","slug":"151521209409-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार सहित भूख हड़ताल पर बैठेगा बीपीएल परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार सहित भूख हड़ताल पर बैठेगा बीपीएल परिवार
Updated Fri, 16 Mar 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। बीपीएल के तहत स्वीकृत हो चुके मकान की पहली किश्त न मिलने से नाराज डोबरी सालवाला निवासी मुकेश कुमार ने भूख हड़ताल की धमकी है। मुकेश कुमार का कहना है कि उसे बीपीएल के तहत वर्ष 2014-15 में मकान स्वीकृत हुआ था जिसकी पहली किश्त की राशि के लिए वह ब्लॉक व पंचायत के चक्कर काट-काट कर थक चुका है लेकिन उसे पैसे देने की बजाए टाल मटोल व बहाने बाजी की जा रही है।
मुकेश कुमार ने बताया कि जब मकान स्वीकृत हुआ था तो मुझे अपने सर पर छत की उम्मीद जगी थी। मकान की स्वीकृति मिलते ही मैने लोगों से पैसा उधार लेकर मकान की बुनियादें खुदवा कर भरवा दी। यह सोचकर की जैसे ही पैसा मिलेगा वह लौटा देंगे लेकिन पहली किश्त ही आज तक नसीब नहीं हुई।
मुकेश ने कहा कि उसके साथ राजनीति की जा रही है। उसे पैसा नहीं दिया जा रहा है। जबकि वह इसकी शिकायत बीडीओ पांवटा व उपायुक्त से भी कर चुका है। मुकेश ने कहा कि यदि उसे एक सप्ताह के भीतर मकान की किश्त नहीं मिली तो वह अपने परिवार के साथ भूख हड़ताल पर बैठने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
उधर, बीडीओ पांवटा अभिषेक मितल ने कहा कि शिकायत मिली है। बीपीएल परिवार का मकान केंद्र सरकार की योजना से बनना है। सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। अतिशीघ्र योजना कार्य की राशि परिवार को मिल जाएगी जिससे बीपीएल परिवार मकान कार्य को करवा सके।