{"_id":"5aa2979f4f1c1bab758b4779","slug":"151520605087-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज भवन की दीवार से गिरीं टाइलें, हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज भवन की दीवार से गिरीं टाइलें, हादसा टला
Updated Sat, 10 Mar 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
डॉ. वाई परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन के नए भवन की एक दीवार से शुक्रवार को अचानक टाइलें गिर गईं। इससे कुछ समय के लिए अफरा तफरी का माहौल बना रहा। दीवार से एक के बाद एक टाइलें उखड़कर गिरती चली गईं। गनीमत यह रही कि टाइलें गिरने के दौरान नोटिस बोर्ड के साथ कोई छात्र उपस्थित नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
अचानक गिरीं टाइलों के कारण लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गई है। कॉलेज निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठना लाजमी है। कॉलेज के नए भवन में इसी शैक्षणिक सत्र में कक्षाएं चल रही हैं। इससे पहले भी कॉलेज के निर्माण में खामियों को लेकर कई बार सवाल उठाए गए हैं। कई जगह प्लास्टर उखड़ रहा है तो कई अन्य टूट फूट भी सामने आ रही है।
शुक्रवार को दीवार से गिरी टाइलों के बाद लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लग गया है। हैरानी इस बात की है कि अभी कॉलेज का निर्माण कार्य भी पूरा नहीं हुआ है और अभी से कॉलेज में कई जगह टूट फूट के मामले सामने आने लगे हैं।
विज्ञापन
उधर, पीटीए प्रधान योगेंद्र अग्रवाल ने बताया कि इस बारे लोक निर्माण विभाग से पत्राचार कर संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई जाएगी। उन्होंने बताया कि नए कॉलेज में अभी से ही टूट फूट के चलते पीडब्ल्यूडी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लाजमी है। कॉलेज निर्माण कार्य में गुणवत्ता की कमी साफ देखी जा रही है। ऐसे में छात्रों के साथ कोई अनहोनी घटना भी हो सकती है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. वीना राठौर ने बताया कि प्रशासनिक ब्लॉक की दीवार से करीब 3 स्क्वेयर फीट हिस्से से टाइलें गिरीं हैं। इस बारे पीडब्ल्यूडी विभाग को सूचित किया जाएगा। साथ ही इसे दुरुस्त करने की मांग भी की जाएगी। उन्होंने इस पर चिंता भी जाहिर की। उन्होंने कहा कि इस बारे हायर अथॉरिटी को भी अवगत करवाया जाएगा।