{"_id":"5a82fd204f1c1b5e6e8b5056","slug":"151518533920-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकाहां को नहीं मिला पानी, सीएम से करेंगे शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तकाहां को नहीं मिला पानी, सीएम से करेंगे शिकायत
Updated Tue, 13 Feb 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
water rates hike
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सराहां (सिरमौर)।
सिरमौर जिले के तकाहां गांव में पानी की समस्या हल नहीं हुई है। ग्रामीणों का आपसी विवाद सुलझ नहीं पाया है। जबकि आईपीएच इसके बिना पानी देने को तैयार नहीं है। ऐसे तकरीबन आधा दर्जन परिवारों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि एक व्यक्ति को मनचाही जगह से कनेक्शन देने पर यह विवाद हुआ है। आईपीएच एक व्यक्ति को मनचाही जगह से कनेक्शन देना चाहता है। यदि ऐसा हुआ तो अन्य लोगों के लिए पानी की सप्लाई घट जाएगी लेकिन, विभाग उनकी नहीं सुन रहा। लिहाजा, अब वह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को इसकी शिकायत करेंगे।
गौरतलब है कि तकाहां गांव में पानी के कनेक्शन को लेकर ग्रामीणों में आपसी विवाद पनपा था जिसको लेकर आईपीएच विभाग के कनिष्ठ अभियंता व सहायक अभियंता ने पहले ग्रामीणों के बीच मध्यस्थता करने की कोशिश की लेकिन जब बात नहीं बनी तो विभाग ने तकाहां गांव के आधा दर्जन लोगों की पानी की सप्लाई बंद कर दी।
ग्रामीणों का कहना है कि एक व्यक्ति को मनचाही जगह से कनेक्शन दिए जाने को लेकर गांव के आधा दर्जन ग्रामीणों ने ऐतराज जताया है। उनका कहना है कि यदि एक व्यक्ति को मनचाही जगह से पानी दिया गया तो गांव के आधा दर्जन ग्रामीणों को पानी पर्याप्त मात्रा में नहीं मिलेगा। इसके बाद पहले विभाग के कनिष्ठ अभियंता विभाग व कर्मचारी मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान ग्रामीणों में आपसी विवाद इस कदर बढ़ गया था कि हाथापाई तक हो गई थी। इसके बाद सहायक अभियंता मौके पर गए व उन्होंने लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी।
विज्ञापन
ग्रामीण क्षमा दत्त शर्मा, अंबा दत्त शर्मा, कमल शर्मा, वेद प्रकाश शर्मा, देवेंद्र शर्मा व राजेश शर्मा ने कहा कि अब इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की जाएगी। आईपीएच मंत्री और उपायुक्त के समक्ष भी यह मामला उठाया जाएगा।
ग्रामीणों ने कहा कि विभाग भी इस मामले में एक तरफा कार्रवाई कर रहा है । उधर, विभाग के सहायक अभियंता सुभाष चौहान ने बताया कि विभाग कभी नहीं चाहता कि ग्रामीणों को पानी नहीं दिया जाए लेकिन पहले ग्रामीण आपस में विवाद को सुलझाएं। उन्होंने कहा कि यदि ग्रामीण विभाग की मानेंगे तो सभी ग्रामीणों को पर्याप्त मात्रा में पानी दिया जाएगा।