फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   भोलेनाथ के जयकारों से गूंजी वादियां, भक्तिमय हुआ माहौल

भोलेनाथ के जयकारों से गूंजी वादियां, भक्तिमय हुआ माहौल

Sun, 11 Feb 2018 11:34 PM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
भोलेनाथ के जयकारों से गूंजी वादियां, भक्तिमय हुआ माहौल
नाहन (सिरमौर)।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि के पावन पर्व से पहले भोलेनाथ के जयकारों से शहर की वादियां गूंज उठीं। रविवार को ऐतिहासिक रानीताल से निकली भोलेनाथ की बारात में सैकड़ों श्रद्घालुओं ने शिरकत की। भोलेनाथ की बारात में भूत पिशाच व शिवगण भी शामिल हुए। नंदी पर सवारी के साथ भोलेनाथ ने डमरू पर तांडव भी किया।
शिव की बारात ऐतिहासिक रानीताल से शुरू होकर कच्चा टैंक, वाल्मीकि मोहल्ला, गोविंदगढ़ मोहल्ला, दिल्ली गेट, मालरोड और गुन्नूघाट से होते हुए पक्का टैंक होकर रानीताल स्थित शिव मंदिर पहुंची।
विज्ञापन

इस दौरान सैकड़ों श्रद्घालुओं ने शिव के दर्शन किए और प्रसाद भी ग्रहण किया। नवयुवा शिव मंडल रानीताल की ओर से हर साल की तरह इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर शिव की भव्य बारात का आयोजन किया गया। 13 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व पर दिनभर रानीताल शिव मंदिर में प्रसाद वितरण किया जाएगा। साथ ही चार प्रहर पूजा का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स--
विधानसभा अध्यक्ष ने की भव्य शोभायात्रा में शिरकत
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने भव्य शोभायात्रा में शिरकत की। उन्होंने भगवान शिव की भव्य बारात को श्रद्धापूर्वक रवाना किया। इस मौके पर डॉ. राजीव बिंदल ने सभी शिवभक्तों को महाशिवरात्रि की बधाई देते हुए कहा कि पूरे देश में नाहन शहर सांप्रदायिक सद्भावना की अनूठी मिसाल प्रस्तुत करता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक-धार्मिक आयोजन से समाज में समरसता, भाईचारा और आपसी सौहार्द की भावना प्रगाढ़ होती है। शोभा यात्रा के अवसर पर नव युवा मंडल के सदस्यों में शिशुपाल, महेश, शुभम सैनी, नीरज, राहुल, विनय, नितिश गुप्ता, पंडित काकू राम व अन्य सैकड़ों शिवभक्त शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि नव युवक मंडल रानीताल पिछले 15 सालों से शिवरात्रि के अवसर पर शहर में शिव बारात का आयोजन करता आ रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed