फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   144 peoples checkup in dhagend block

Sirmour News: धगेड़ा स्वास्थ्य खंड के तीन केंद्रों में लगे आयुष्मान आरोग्य शिविर, 144 मरीजों की हुई जांच

Wed, 05 Aug 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
144 peoples checkup in dhagend block
धगेड़ा खंड में आयोजित शिविर में मरीज की जांच करते चिकित्सक। स्रोत : विभाग
-जमटा, सैनवाला और अर्बन पीएचसी नाहन में उच्च रक्तचाप, मधुमेह रोगों की हुई स्क्रीनिंग
विज्ञापन

-शिविरों में परामर्श, ई-संजीवनी सेवा और विशेषज्ञ जांच के माध्यम से मरीजों को मिला लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। स्वास्थ्य खंड धगेड़ा की ओर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमटा, आयुष्मान आरोग्य केंद्र सैनवाला और अर्बन पीएचसी नाहन में आयुष्मान आरोग्य शिविरों का आयोजन किया गया। बीएमओ तीनों शिविरों में 144 मरीजों की जांच कर स्वास्थ्य संबंधी परामर्श और आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया गया।
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने बताया कि पीएचसी जमटा में आयोजित शिविर में 49 मरीजों की ओपीडी दर्ज की गई। यहां पुराने उच्च रक्तचाप के चार और मधुमेह के तीन मरीजों की जांच की गई। उच्च रक्तचाप का एक नया मामला सामने आया। इसके अलावा दो दंत, तीन नेत्र और चार ईएनटी रोगियों की जांच की गई। सभी 49 मरीजों को स्वास्थ्य परामर्श दिया गया और दो लोगों को बलगम जांच के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन

सैनवाला में 52 मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। यहां उच्च रक्तचाप के 11 पुराने और दो नए, मधुमेह के पांच पुराने और तीन नए मरीज मिले। छह मरीजों का दंत परीक्षण, चार का ईएनटी, दो का नेत्र परीक्षण, एक चोट का उपचार, दो गर्भवती महिलाओं की जांच तथा एक मरीज में हल्का एनीमिया पाया गया। छह मरीजों को ई-संजीवनी के माध्यम से विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श भी दिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्बन पीएचसी नाहन में आयोजित शिविर में 43 मरीजों की ओपीडी दर्ज की गई। यहां उच्च रक्तचाप के सात और मधुमेह के चार पुराने मरीजों की जांच की गई। इसके अलावा दो नेत्र, एक ईएनटी, एक दंत रोगी तथा एक हल्के एनीमिया से पीड़ित मरीज की जांच कर आवश्यक परामर्श और उपचार उपलब्ध कराया गया। शिविर के दौरान लोगों को जलजनित रोगों के लक्षण और बचाव के बारे में भी जागरूक किया गया।=-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed