फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   दुकान पर गिरे दो पेड़, बड़ा हादसा टला

दुकान पर गिरे दो पेड़, बड़ा हादसा टला

Thu, 04 Apr 2019 10:13 PM IST
rajeshwar gautam rajeshwar gautam
Updated Thu, 04 Apr 2019 10:13 PM IST
विज्ञापन
दुकान पर गिरे दो पेड़, बड़ा हादसा टला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सतौन (सिरमौर)। सतौन में वीरवार दोपहर अचानक सफेदे के दो पेड़ गिरने से एक बड़ा हादसा टल गया। पेड़ पहाड़ी गली की सड़क पर स्थित एक दुकान पर गिरा। गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। इस दौरान पेड़ की चपेट में आने से विद्युत लाइन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। तार टूटने से पांशी बेल्ट के साथ सतौन के कुछ एक ग्रामीणों की बिजली आपूर्ति ठप रही। जानकारी के अनुसार वीरवार को सतौन में बस स्टैंड के समीप पहाड़ी गली में दोपहर अचानक सफेदे के दो विशालकाय पेड़ अचानक सड़क पर आ गिरे। इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पेड़ की चपेट में आए तार से भजोन, कोड़गा, कांटी मशवा, सखोली आदि पंचायतों की बिजली बंद हो गई है। वहीं, इस दौरान बाजार की पहाड़ी गली में वाहनों की आवाजाही भी बाधित रही। एसडीओ रामपाल ने बताया कि पेड़ टूटने से लाइन क्षतिग्रस्त हुई है, जिसे जल्द सुचारु करने का प्रयास किया जाएगा।

दर्जनों पेड़ दे रहे हादसे को न्योता
सतौन बस स्टैंड के समीप पहाड़ी गली में वन विभाग के दर्जनों पेड़ हादसे का न्योता दे रहे हैं। दर्जनों की संख्या में पेड़ सड़क की ओर झुके हुए हैं। लिहाजा, इन पेड़ों के गिरने का डर हमेशा बना रहता है। ये पेड़ कई साल पुराने हैं। एनएच 707 और बस स्टैंड के पास भी यही हाल है। कब और कौन सा पेड़ अचानक सड़क पर आ जाए, पता नहीं। पंचायत प्रधान रजनीश चौहान ने बताया कि पंचायत की ओर से प्रस्ताव पारित कर डीएफओ से आग्रह किया जाएगा कि पहाड़ी गली के किनारे और अन्य स्थानों पर घरों के लिए खतरा बने इन पेड़ों को काटा जाए। डीएफओ श्रेष्ठानंद ने कहा कि पंचायत के प्रस्ताव आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed