{"_id":"5c87b9a1bdec2239135eac68","slug":"141552398753-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली लाइन बिछा रहे कामगार की करंट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली लाइन बिछा रहे कामगार की करंट लगने से मौत
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पुलिस थाना माजरा के तहत बाता नदी क्षेत्र के समीप बिजली लाइन बिछाने के कार्य के दौरान करंट लगने से एक कामगार की मौत हो गई है। करंट लगने के बाद घायल कामगार को सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। माजरा पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। किसकी लापरवाही से यह हादसा हुआ? पुलिस इसकी जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि मंगलवार को बाता नदी किनारे बिजली की तार बिछाने का कार्य चल रहा था। इसी बीच कामगार को बिजली लाइन दुरुस्त करने के लिए कहा गया। कामगार को बताया गया कि बिजली की सप्लाई बंद है लेकिन, बिजली की आपूर्ति चल रही थी। इससे खंबानगर निवासी कामगार जसवंत सिंह (25) पुत्र प्रेम सिंह करंट की चपेट में आकर झुलस गया। स्थानीय लोगों और कामगारों ने 108 एंबुलेंस से घायल को सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया। अस्पताल में घायल कामगार को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर माजरा पुलिस थाना टीम मौके पर पहुंची। मौके पर मौजूद अन्य कामगारों से पूछताछ की जा रही है, जिससे पता चल सके कि इस दर्दनाक हादसे में आखिर किसकी लापरवाही रही है? ठेकेदार का कहना है कि लाइन बिछाने के कार्य के दौरान माजरा सब स्टेशन से शट डाउन लिया गया था। अब चूक कहां पर हुई है, यह पुलिस की जांच का विषय है। वहीं, सिविल अस्पताल पांवटा के वरिष्ठ चिकित्सक राजीव चौहान ने कहा कि करंट लगने से कामगार की मौत हुई है। अस्पताल पहुंचने से पहले ही घायल कामगार दम तोड़ चुका था। माजरा पुलिस टीम को सूचित कर दिया गया है। एएसपी सिरमौर वीरेंद्र ठाकुर ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है। माजरा पुलिस टीम मामले की गहनता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद मृतक कामगार जसवंत (25) पुत्र प्रेम सिंह निवासी खंबानगर का शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।