फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   फसलों को बरबाद कर रहा लावारिस गोवंश

फसलों को बरबाद कर रहा लावारिस गोवंश

Thu, 20 Dec 2018 07:47 PM IST
rajeshwar  gautam rajeshwar gautam
Updated Thu, 20 Dec 2018 07:47 PM IST
विज्ञापन
फसलों को बरबाद कर रहा लावारिस गोवंश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। माजरा क्षेत्र के किसानों ने जिला प्रशासन से अपनी फसलों को लावारिस गोवंश से बचाने की गुहार लगाई है। क्षेत्र के किसानों का प्रतिनिधिमंडल वीरवार को कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अजय सोलंकी के नेतृत्व में उपायुक्त से मिला। इस दौरान ग्रामीणों ने उपायुक्त ललित जैन को एक ज्ञापन भी सौंपा। इसके माध्यम से उन्होंने क्षेत्र मेें लावारिस घूम रहे गोवंश से उनकी फसलों को पहुंच रहे नुकसान से अवगत करवाया। प्रतिनिधिमंडल में शामिल यासीन, अनुज कुमार, रमजान, बहादुर सिंह, नासिर, नसीर खान, अकबर, जगदीश, साबर अली आदि दो दर्जन किसानों ने उपायुक्त को बताया कि उनके क्षेत्र में तीस से अधिक लावारिस गायें घूम रही हैं, जो उनके खेतों में उगी फसलों को बरबाद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अधिकतर किसानों ने केसीसी बैंक के माध्यम से खेती के लिए लोन उठाया हुआ है। यदि पशु यूं ही उनकी फसलों को बरबाद करते रहे तो वे कर्जा तक वापस करने की स्थिति में नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि कुछ किसानों की जमीन भी गिरवी पड़ी है। उन्हें भी अपनी जमीन से हाथ धोना पड़ सकता है। प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को सुझाव दिया कि वन परिक्षेत्र गिरिनगर में गुल्लर वाला बीट में 400 बीघा की चरागाह है। यहां पानी की भी व्यवस्था है। ऐसे में गोवंश को इस जगह छोड़ा जा सकता है। इससे गोवंश का खाना-पीना भी हो जाएगा और उनकी फसलें भी बच जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed