फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   रामपुर के भजन सिंह पहलवान ने कब्जाई माली

रामपुर के भजन सिंह पहलवान ने कब्जाई माली

Sat, 22 Sep 2018 09:56 PM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
रामपुर के भजन सिंह पहलवान ने कब्जाई माली
रामपुर के भजन सिंह पहलवान ने जीती माली
विज्ञापन

फाइनल में हरियाणा के राहुल पहलवान को हराया
विजेताओं को मुख्य अतिथि मनीष तोमर ने बांटे इनाम
अमर उजाला ब्यूरो
राजपुर/पांवटा (सिरमौर)। पांवटा के अकालगढ़-छावनीवाला में दंगल का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों पहलवानों ने दमखम दिखाया। फाइनल में रामपुर के भजन सिंह ने हरियाणा के राहुल पहलवान को पटकनी देकर माली पर कब्जा जमाया।

दंगल आयोजन कमेटी सदस्य बलवंत सिंह और गुरदेव सिंह ने कहा कि अकालगड़-छावनीवाला में दंगल का आयोजन किया गया। इसमें हिमाचल, हरियाणा और पंजाब से सैकड़ों पहलवानों ने भाग लिया। समापन और पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनीष तोमर ने विजेता और उप विजेता को ट्रॉफी और नकदी पुरस्कार प्रदान किया। फाइनल में माली के लिए हरियाणा के राहुल और रामपुर के भजन सिंह पहलवान के बीच जोरदार मुकाबला हुआ। इसमें रामपुर के भजन सिंह ने जीत हासिल कर माली और 5100 रुपये की राशि पर कब्जा जमाया। दूसरे स्थान पर रहे राहुल को 3100 की राशि और ट्रॉफी प्रदान की गई। इससे पहले सेमीफाइनल में पांवटा के जसविंद्र और हरियाणा के राहुल के बीच मुकाबला हुआ। राहुल ने जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में कुरुक्षेत्र के रणजीत सिंह व रामपुर के भजन सिंह में टक्कर हुई। इसमें भजन सिंह ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मनीष तोमर, शिवपुर पंचायत उप प्रधान सुरेंद्र सिंह व अविनाश समेत आयोजन कमेटी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed