फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   नाहन में बनेगा आलिशान बस स्टैंड : गोविंद

नाहन में बनेगा आलिशान बस स्टैंड : गोविंद

Sun, 21 Jan 2018 11:08 PM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
नाहन में बनेगा आलिशान बस स्टैंड : गोविंद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
वन, परिवहन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने ऐलान किया है कि नाहन में आलिशान बस अड्डे का निर्माण किया जाएगा। बस स्टैंड के साथ लगती पुलिस विभाग की जमीन एचआरटीसी के नाम की जाएगी और यहां पर मल्टी स्टोरी भवन बनाया जाएगा जिसमें बस स्टैंड के साथ ही छोटे वाहनों की पार्किंग का भी प्रावधान किया जाएगा।
रविवार को नाहन बस स्टैंड का निरीक्षण करने पहुंचे वनमंत्री ने अधिकारियों को इसका प्राक्कलन बनाने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि पीपीपी के तहत भी इसका निर्माण करने को जल्द प्रक्रिया आरंभ की जाएगी। उन्होंने नाहन बस स्टैंड के रख-रखाव व मूलभूत सुविधाओं के सृजन के लिए दो करोड़ रुपये देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि एक करोड़ अभी जारी होगा, जबकि एक करोड़ रुपये मार्च के बाद जारी किए जाएंगे। इस दौरान अध्यक्ष विधानसभा डॉ. राजीव बिंदल भी उनके साथ थे। उन्होंने जिला प्रशासन व निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नाहन बस अड्डे के साथ लगती अन्य विभागों की भूमि को परिवहन निगम के नाम हस्तांतरित कर एक मास्टर प्लान तैयार किया जाए।
विज्ञापन


परिवहन मंत्री ने एचआरटीसी की वर्कशॉप का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि निगम की कर्मशाला का जीर्णोद्धार किया जाएगा और इस कर्मशाला में चरणबद्ध तरीके से आधुनिक मशीनें व संयंत्र उपलब्ध करवाए जाएंगे। प्रथम चरण में कर्मशाला के फर्श को पक्का किया जाएगा। उन्होंने निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम और बिरोजा एवं तारपीन फैक्ट्री का भी निरीक्षण किया। अध्यक्ष विधानसभा एवं विधायक नाहन निर्वाचन क्षेत्र डॉ. राजीव बिंदल ने बस स्टैंड नाहन के जीर्णोद्धार के लिए दो करोड़ की राशि स्वीकृत करने पर वन मंत्री का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed