{"_id":"5a4a491e4f1c1b0d788b62df","slug":"141514817822-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ पंचायतों में नहीं मिल रहा मिट्टी का तेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ पंचायतों में नहीं मिल रहा मिट्टी का तेल
Updated Mon, 01 Jan 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नौहराधार (सिरमौर)। नौहराधार की 9 पंचायतों में दो माह से मिट्टी तेल का वितरण नहीं किया जा रहा है, जिस कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन क्षेत्रों में पिछले कई वर्षों से प्रदेश नागरिक आपूर्ति विभाग नौहरा में मिट्टी तेल का वितरण कर रहा था लेकिन बीच में यह कार्य अस्थायी रूप से सहकारी सभा नौहरा को दिया गया। उधर, सहकारी सभा नौहरा खुद का तेल लाइसेंस रद्द करने का प्रस्ताव दे चुकी है।
सभा प्रधान नरेंद्र चौहान का कहना है कि उसका कार्य क्षेत्र केवल नौहरा है लेकिन उसे 9 पंचायतों का भी कार्य दिया जा रहा है जिसे सभा नहीं कर सकती है। उधर, मिट्टी तेल की किल्लत से जूझ रहीं पंचायतों के प्रधानों चंद्र मोहन, शांता देवी, भूपाल सिंह, जमना देवी, सत्या देवी का कहना है कि लोगों को इस समय सर्दी व लोहड़ी जैसे त्योहारों की वजह से मिट्टी के तेल की आवश्यकता है। उन्होंने मांग की कि उनके क्षेत्रों में अविलंब मिट्टी तेल की आपूर्ति की जाए।
उधर, खाद्य आपूर्ति विभाग के जिला नियंत्रक प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि जल्द ही इस समस्या का समाधान कर लिया जाएगा।