फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   सरकारी स्कूल में पढ़ी मनप्रीत बनी गोल्डमेडलिस्ट

सरकारी स्कूल में पढ़ी मनप्रीत बनी गोल्डमेडलिस्ट

Mon, 04 Dec 2017 10:34 PM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
सरकारी स्कूल में पढ़ी मनप्रीत बनी गोल्डमेडलिस्ट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

राजगढ़ (सिरमौर)।
पंजाब के लुधियाना के एक सरकारी स्कूल से शिक्षा का सफर शुरू करने वाली मनप्रीत कौर अब गोल्ड मेडलिस्ट बन गई है। हाल ही में बड्डू साहिब स्थित इटरनल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मनप्रीत कौर को गोल्ड मेडल से नवाजा गया। मनप्रीत कौर ने एमए ऑनर्स और वाद्य संगीत में शानदार प्रदर्शन किया।

मनप्रीत का लुधियाना के सरकारी स्कूल से अकाल ग्रामीण महिला सशक्तीकरण संस्थान तक का सफर काफी संघर्षपूर्ण रहा। मनप्रीत ने सातवीं कक्षा तक की पढ़ाई लुधियाना के एक सरकारी स्कूल से पूरी की। मनप्रीत के पिता लुधियाना की एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं। मनप्रीत के पिता ने पैसों के अभाव के चलते मनप्रीत को बडू साहिब में अकाल ग्रामीण महिला सशक्तीकरण संस्थान में दाखिल करवाया। यह संस्थान आर्थिक रूप से कमजोर एवं बेसहारा लड़कियों को निशुल्क शिक्षा दे रहा है।
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्हें मुफ्त किताबें, कपड़े, खाना व रहने की व्यवस्था दी जा रही है। अकाल ग्रामीण महिला सशक्तीकरण संस्थान में 822 लड़कियों को निशुल्क शिक्षा प्राप्त कर रही है। दसवीं बोर्ड में अच्छे प्रदर्शन करने के उपरांत मनप्रीत को इटरनल विश्वविद्यालय से शिक्षा ग्रहण करने के लिए स्पांसर किया। यहां से मनप्रीत ने बीए, एमए ऑनर्स, वाद्य संगीत की पढ़ाई पूरी की। एमए ऑनर्स, वाद्य संगीत और बेस्ट परफॉर्मर एमए में स्वर्ण पदक हासिल करने के पश्चात मनप्रीत को अकाल इंस्टीट्यूट ऑफ डिवाइन म्यूजिक में 25000 के मासिक वेतन में बतौर संगीत शिक्षक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों की शिक्षा में सहयोग करने के लिए कलगीधर ट्रस्ट द्वारा समय-समय पर आयोजित होने वाले विदेशी कीर्तन दौरों में भी मनप्रीत को मौका दिया जाएगा। मनप्रीत कौर ने अकाल ग्रामीण महिला सशक्तीकरण संस्थान व कलगीधर ट्रस्ट का आभार जताया। अकाल ग्रामीण महिला सशक्तीकरण संस्थान की प्रमुख नीलम कौर ने बताया कि संस्थान लड़कियों को मुफ्त शिक्षा दे रहा है। मनप्रीत ने गोल्ड मेडल जीतकर सफलता के झंडेे गाड़े हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed