{"_id":"5ccdbfbfbdec22078a1fb5da","slug":"131556987839-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक खाई में लुढ़कने से तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक खाई में लुढ़कने से तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा-यमुनानगर एनएच मार्ग पर लालढांग के पास ब्रेक फेल होने से एक ट्रक खाई में गिर गया। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। इनमें एक को गंभीर चोटें आई है। घायलों को उपचार के लिए पांवटा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान से एक ट्रक (आरजे 49जेए-0504) मारबल पत्थर भर कर हरियाणा से देहरादून जा रहा था। हिमाचल सीमा के पांवटा के समीप लालढांग के पास अचानक ट्रक की ब्रेक फेल हो गई। सामने से एक ट्रक आ रहा था। ट्रक चालक किशन ने ट्रक को बाहर की तरफ मोड़ दिया, जिससे ट्रक खाई में गिर गया। ट्रक में सवार चालक किशन, सुरेंद्र सिंह पुत्र विजय सिंह निवासी सावा तारानगर राजस्थान और महिपाल पुत्र जगपाल निवासी राजस्थान ट्रक के साथ खाई में जा गिरे। ट्रक चालक किशन और महिपाल को आंशिक चोटेें लगी है लेकिन, सुरेंद्र सिंह के टांग में चोट लगी है। इसको उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया। उधर, सिविल अस्पताल पांवटा साहिब के डॉक्टर राजीव चौहान ने बताया कि एक ट्रक के सड़क हादसे में सुरेंद्र सिंह घायल हुआ है। दो अन्य को मामूली चोटें आई हैं।