फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   झूला संचालक मनमानी से वसूल रहे दाम

झूला संचालक मनमानी से वसूल रहे दाम

Sat, 23 Mar 2019 07:58 PM IST
rajeshwar gautam rajeshwar gautam
Updated Sat, 23 Mar 2019 07:58 PM IST
विज्ञापन
झूला संचालक मनमानी से वसूल रहे दाम
पांवटा साहिब (सिरमौर)। नगर परिषद पांवटा साहिब ने होला मोहल्ला मेले में लगे झूलों की टिकट राशि तय कर दी थी, जिससे आम जनता को सही दामों पर झूला झूलने को मिल सके। लेकिन, मेला कमेटी के तय दामों को ठेंगा दिखाया जा रहा है। झूला संचालक तय दामों की जगह मनमानी कर रहे हैं। सुनियोजित ढंग से मेला मैदान में जगह-जगह लगी झूले के तय दामों की लिस्टें गायब हैं। टिकट काउंटरों पर भी हर वर्ष की तरह स्टीकर लगा कर कोई रेट नहीं दर्शाया गया है। इस बार होली मेले में झूलों का ठेका 24.80 लाख रुपये और मेले की दुकानों का 14.48 लाख रुपये में ठेका गया है। पांवटा नगर परिषद कमेटी ने झूलों के दाम पहले ही तय कर दिए थे। इसमें छोटा झूलों का टिकट 20 रुपये, बढ़ा झूला 40 रुपये, किश्ती 40 रुपये, मौत का कुआं 30 रुपये, रेंजर झूले का दाम 50 रुपये और अन्य 20 रुपये टिकट के रेट तय हुए थे। इसके लिए हर वर्ष की तरह मेला मैदान में पुलिस सहायता कक्ष, झूलों के काउंटरों पर बाकायदा रेट लिस्ट के बैनर लगाए जाते है। इस वर्ष भी बैनर लगाए गए थे लेकिन, एक दिन बाद ही पूरे सुनियोजित तरीके से रेट लिस्ट के बैनर गायब कर दिए गए हैं। मेले में पहुंचे नीलम कपूर, बाला देवी, अश्वनी और प्रदीप चौहान ने कहा कि कुछ छोटे झूलों में तय 20 की जगह 30 रुपये व 40 की जगह 50 रुपये टिकट के दामों की वसूली हो रही है।
विज्ञापन

मेला कमेटी को हटाई रेट लिस्ट फिर से लगवानी होगी। समय-समय पर टीम को खुद वसूले जा रहे दामों की चेकिंग करनी चाहिए। उधर, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी एसएस नेगी ने
विज्ञापन

कहा कि इसके संदर्भ में शिकायत नहीं मिली है। फिर भी यदि तय झूला रेट से अधिक राशि वसूली जा रही है, तो ऐसा करने के रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed