फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   होली मेले में चप्पे-चप्पे पर रहेगा पुलिस का पहरा

होली मेले में चप्पे-चप्पे पर रहेगा पुलिस का पहरा

Mon, 18 Mar 2019 08:02 PM IST
rajeshwar  gautam rajeshwar gautam
Updated Mon, 18 Mar 2019 08:02 PM IST
विज्ञापन
होली मेले में चप्पे-चप्पे पर रहेगा पुलिस का पहरा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। गुरु की नगरी पांवटा साहिब में ऐतिहासिक होली मेले की तैयारियां करीब पूरी हो गई हैं। पुलिस ने मेले में सुरक्षा की दृष्टि से कड़े प्रबंध किए हैं। मेले के दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा रहेगा। करीब 250 पुलिस कर्मियों के अलावा बटालियन और होमगार्ड के जवान भी इस दौरान तैनात रहेंगे। जबकि, सीसीटीवी कैमरों की मदद से संदिग्धों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
गुरुद्वारा परिसर और मेला मैदान के आसपास सिविल ड्रेस में भी पुलिस जवान मुस्तैद रहकर जेब कतरों और शरारती तत्वों पर नजर रखेंगे। सोमवार को एएसपी सिरमौर वीरेंद्र ठाकुर ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा बैठक ली। पांवटा में पुलिस अधिकारियों और जवानों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। पांवटा में 335वां होला मोहल्ला मेला आयोजित हो रहा है। धार्मिक स्थल गुरुद्वारा साहिब के मुख्य गेट, परिसर, होली मेला मैदान, राज्य के प्रवेश द्वारों और बस स्टैंड मुख्य बाजार, सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। पांवटा होली मेले में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा बैठक सोमवार को हुई। इसमें डीएसपी पांवटा सोमदत्त और एसएचओ संजय कुमार समेत पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। एएसपी ने बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई अहम निर्देश दिए। मेले में बम डिस्पोजल टीम और डॉग स्क्वायड दस्ता भी तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने होली मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था तैयारियों को जांचा। मेले के दौरान पांवटा नप कमेटी, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, स्थानीय स्वंयसेवी संस्थाओं, श्रद्धालुओं का भी पुलिस के आपसी समन्वय और सहयोग रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांवटा में कल निकलेगा भव्य नगर कीर्तन
335वां होली मोहल्ला पर 20 मार्च को में भव्य नगर कीर्तन निकलेगा। दोपहर एक बजे गुरुद्वारा परिसर से नगर कीर्तन शुरू होगा, जो गीता भवन, मुख्य बाजार से बद्रीपुर होते हुए वापस पांवटा पहुंचेगा। मेले में विभिन्न राज्यों से हर वर्ष भारी संख्या में श्रद्धालुओं का तांता लगता है। पांवटा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के उप प्रधान हरभजन सिंह, हरप्रीत सिंह, मैनेजर जागीर सिंह और कर्मवीर सिंह ने कहा कि मंगलवार को सुबह 9.30 बजे से कीर्तन दरबार सजेगा। दोपहर एक बजे नगर कीर्तन निकलेगा। 21 मार्च को पूर्णिमा पर रात को आठ बजे से पंडाल में कवि दरबार सजेगा। इसमें देश के विभिन्न प्रांतों से जाने माने कवि अपनी रचनाओं को प्रस्तुत करेंगे। पांवटा गुरुद्वारा कमेटी ने श्रद्धालुओं के लिए 24 घंटे लंगर की व्यवस्था की है। गुरुद्वारा परिसर में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने और खानपान की उचित व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed