फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   मोगीनंद में अतिक्रमण पर चला पुलिस प्रशासन का डंडा

मोगीनंद में अतिक्रमण पर चला पुलिस प्रशासन का डंडा

Sun, 09 Dec 2018 10:11 PM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
मोगीनंद में अतिक्रमण पर चला पुलिस प्रशासन का डंडा
कालाअंब (सिरमौर)। अंबाला-कालाअंब-पांवटा साहिब राष्ट्रीय उच्च मार्ग-07 पर मोगीनंद इलाके में अतिक्रमण के खिलाफ कालाअंब पुलिस का डंडा चला। रविवार देर शाम तक पुलिस ने पांच रेहड़ी-फड़ी संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई।
विज्ञापन

एनएच किनारे बढ़ रहे अतिक्रमण को लेकर नेशनल हाईवे अथारिटी ने अतिक्रमणकारियों को नोटिस भी जारी किए थे, लेकिन अतिक्रमण बरकरार रहा। अमर उजाला में आठ दिसंबर के अंक में अतिक्रमण को लेकर खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। इस पर एनएच प्रशासन भी हरकत में आया। वहीं पुलिस ने पांच लोगों पर कार्रवाई का डंडा चलाया।
विज्ञापन

बता दें कि औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के मोगीनंद में दिन प्रतिदिन अतिक्रमण बढ़ रहा है। हालांकि, भारतीय राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने अतिक्रमणकारियों को नोटिस भी दिए। इसके बावजूद अतिक्रमण ज्यों के त्यों बरकरार है। कालाअंब से मोगीनंद की ओर एनएच पर ओगली, मैन थापल व मोगीनंद क्षेत्र में एक दर्जन रेहड़ी-फड़ी वालों ने अतिक्रमण कर रखा है। इनमें से कुछ तो स्थायी तौर पर डेरा जमाए बैठे हैं। जबकि, कई अतिक्रमणकारी अस्थायी तौर पर कब्जा जमाए हुए हैं। मोगीनंद इलाके में आधा दर्जन रेहड़ियां तो सड़क से मात्र दो या तीन फीट की दूरी पर लगाई जा रही हैं, इसके कारण कोई भी हादसा हो सकता है। राष्ट्रीय उच्च मार्ग होने के कारण सड़क पर दिनभर भारी यातायात की आवाजाही होती है। इसको ध्यान में रखते हुए पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके से अतिक्रमण हटाया और पांचों लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एसएचओ संजय कुमार ने बताया कि नेशनल हाईवे से अतिक्रमण हटाया गया है। यहां पर दुर्घटनाओं का अंदेशा बना हुआ है। इससे वाहन चालकों व राहगिरों में भी आने जाने में दिक्कतें बढ़ रही थीं। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई है। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed