{"_id":"5bf0487fbdec22697b1173c1","slug":"131542473855-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ददाहू से आगे रेणुका तक वाहन ले जाने पर प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ददाहू से आगे रेणुका तक वाहन ले जाने पर प्रतिबंध
Updated Sat, 17 Nov 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ददाहू से आगे रेणुका तक वाहन ले जाने पर प्रतिबंध
ददाहू में गिरि नदी के किनारे ही खड़े करने होंगे वाहन
सड़क पर खड़े वाहन को उठा क्रेन से दिया जाएगा
अमर उजाला ब्यूरो
ददाहू (सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय रेण्ुाका मेले में रविवार से वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मेले के दौरान यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस ने मेला क्षेत्र में वाहनों का प्रवेश बंद रखने का फैसला लिया है। इसके चलते किसी भी वाहन को ददाहू से रेणुका तक सड़क किनारे खड़े नहीं होने दिया जाएगा।
इसके अलावा नाहन की ओर से आने वाले छोटे-बड़े वाहनों को ददाहू में गिरि नदी के किनारे खड़ा करने की व्यवस्था की गई है। जहां से निगम की दो बसें यात्रियों को नि:शुल्क सेवा प्रदान करेंगी। सतौन व चांदनी की ओर से आने वाले वाहनों को रेणुका से पूर्व खालाक्यार में पार्क किया जाएगा। जबकि हरिपुरधार व संगड़ाह की ओर से आने वाले वाहन संगड़ाह चौक पर ही खड़े किए जाएंगे। निगम व निजी बसों के लिए भी यही व्यवस्था लागू रहेगी। मेला पुलिस अधिकारी व डीएसपी संगड़ाह अनिल धोल्टा ने बताया कि मेले के दौरान वाहनों को पार्क करने के लिए तीन स्थानों का चयन किया गया है। मेला क्षेत्र में वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यहां वहां पार्क किए गए वाहन को क्रेन की सहायता से उठा लिया जाएगा।