फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   दवाई के लिए इधर-उधर भटकते रहे मरीज-तीमारदार

दवाई के लिए इधर-उधर भटकते रहे मरीज-तीमारदार

Fri, 28 Sep 2018 10:56 PM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
दवाई के लिए इधर-उधर भटकते रहे मरीज-तीमारदार
नाहन मेडिकल कॉलेज परिसर की सरकारी डिस्पेंसरी में दवाई लेने के लिए लगी लोगों की लाइन। - फोटो : अमर उजाला ब्य़ूरो
नाहन (सितंबर)। समय: 11:25 बजे। स्थान नाहन मेडिकल कॉलेज। दवाई की पर्ची लेकर पहुंचा रिशु पहले सिविल सप्लाई की दुुकान में पहुंचा लेकिन, डॉक्टर की लिखी सारी दवाइयां उसे वहां नहीं मिलीं। एक जगह पर सारी दवाई न मिलने से मरीजों को तीन दुकानों के चक्कर लगाने पड़े। मरीज कभी सरकारी डिस्पेंसरी, कभी अमृत फार्मेसी तो कभी सिविल सप्लाई की दुकान में देखे गए। शुक्रवार को ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में दवा विक्रेता हड़ताल पर रहे। केमिस्ट की दुकानें बंद होने के कारण मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालात यह रहे कि प्रशासनिक प्रबंधों के बावजूद लोगों को खास राहत नहीं मिल पाई। सरकारी दुकान में चिकित्सक की लिखी सारी दवाइयां न मिलने के कारण लोगों को आधी-अधूरी दवाइयां लेकर ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन

नाहन मेडिकल कॉलेज में अमृत फार्मेसी, मेडिकल कॉलेज की डिस्पेंसरी के साथ ही सिविल सप्लाई की दुकान खुली रहीं। दुकानों के बाहर दवाइयां लेने के लिए दिनभर लोगों को हुजूम उमड़ा रहा। लेकिन, यहां पर भी उन्हें तमाम दवाइयां उपलब्ध नहीं हो पाईं। चिकित्सक से चेकअप के बाद जब पर्ची पर दो, तीन या चार प्रकार की दवाइयां लिखी गईं तो उनमें से कुछ दवाइयां इन दुकानों में मिलीं और कुछ नहीं। ऐसे में मरीज परिसर की तीनों दुकानों के चक्कर काटते हुए देखे गए। अस्पताल में पहुंचे सुनील, देवेंद्र तोमर, अंजना पुंडीर ने कहा कि चेकअप के बाद उन्हें चिकित्सक ने तीन-चार दवाइयां लिखी हैं लेकिन उन्हें तमाम दवाइयां उपलब्ध नहीं हो पाईं। पहले तो वह बारी-बारी दुकान के बाहर लाइन में घंटों खड़े रहे लेकिन, तीनों दुकानों में जाने के बावजूद उन्हें सारी दवाइयां नहीं मिलीं। कुछेक दवाइयां लेकर ही उन्हें वापस लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन


प्रशासन प्रबंधों की निकली हवा
जिला प्रशासन ने केमिस्ट एसोसिएशन की हड़ताल के चलते पहले ही दवाइयों का प्रबंध करने का दावा किया था। इसके लिए नाहन मेडिकल कॉलेज के अलावा जिले के अन्य अस्पतालों में भी सरकारी दवाइयों की दुकानें खुली रखने के आदेश दिए गए थे। इसके तहत दुकानें खुली भी रहीं लेकिन, चिकित्सकों की ओर से लिखी कई दवाइयां इन दुकानों में भी उपलब्ध नहीं हो पाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं चिकित्सा अधीक्षक
मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केके पराशर का कहना है कि सरकारी डिस्पेंसरी में ही 200 से अधिक प्रकार की दवाइयां उपलब्ध हैं। जबकि, अमृत फार्मेसी और सिविल सप्लाई की दुकान में भी विभिन्न दवाइयां हैं। ऐसे में क्यों दवाइयां नहीं मिलीं यह उनके ध्यान में नहीं है। इसका पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed