फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   विज्ञान मॉडल में मोगीनंद के अभिषेक का दबदबा

विज्ञान मॉडल में मोगीनंद के अभिषेक का दबदबा

Thu, 27 Sep 2018 10:24 PM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
विज्ञान मॉडल में मोगीनंद के अभिषेक का दबदबा
विज्ञान मॉडल में मोगीनंद के अभिषेक का परचम
विज्ञापन

नाहन में जिला स्तरीय बाल विज्ञान मेले का समापन
विज्ञान सर्वे में एवीएन के स्पर्श ने बाजी मारी
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन में आयोजित जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस कार्यक्रम का वीरवार को समापन हो गया। विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण विभाग शिमला और शिक्षा विभाग सिरमौर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस समारोह में विस अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। तीन दिवसीय सम्मेलन में जिले के 61 स्कूलों के 245 बाल वैज्ञानिकों ने भाग लिया। विज्ञान मॉडल में वरिष्ठ माध्यमिक मोगीनंद के छात्र अभिषेक ने प्रथम, पांवटा स्कूल की छात्रा रेखा ने द्वितीय और कॅरिअर अकादमी पाठशाला के छात्र प्रणव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान विषय की कॉर्नर गतिविधियों में पांवटा के विवेक ने प्रथम, नेहा चौहान ने दूसरा और पांवटा के छात्र बुशरा नसरीन ने तीसरा स्थान हासिल किया। विज्ञान सर्वे रिपोर्ट के वरिष्ठ वर्ग में स्पर्श रत्न एवीएन नाहन, सृजन पलियाल पांवटा और अंकिता कुमारी मोगीनंद ने बाजी मारी। गणित ओलंपियाड में रिया चौहान एसवीएन नाहन, लघुनाटिका में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संगड़ाह और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में स्कॉलर होम की छात्रा हर्षदीप कौर और देव खंडूजा ने बाजी मारी। इस अवसर पर डॉ. राजीव बिंदल ने बाल वैज्ञानिकों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सिरमौर जिले में प्रतिभा की कमी नहीं है। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होता है। इससे उनके व्यक्तित्व का विकास होता है। उन्होंने कहा कि विज्ञान सम्मेलन में बच्चों की ओर से प्रस्तुत विभिन्न विषयों के मॉडल वास्तव में बहुत प्रेरणादायी हैं। इनमें जल संरक्षण, ऊर्जा बचत, स्वच्छता मॉडल बहुत बेहतरीन ढंग से प्रदर्शित किए गए। स्थानीय पाठशाला की प्रधानाचार्य मीरा बंसल ने सम्मेलन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर उप निदेशक उच्च शिक्षा उमेश बहुगुणा, पर्यावरण समिति के अध्यक्ष सुरेश जोशी, प्रदीप विज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस मौके पर कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed