फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   विधायक सुरेश कश्यप ने इंडोर भवन का किया उद्घाटन

विधायक सुरेश कश्यप ने इंडोर भवन का किया उद्घाटन

Tue, 18 Sep 2018 09:36 PM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
विधायक सुरेश कश्यप ने इंडोर भवन का किया उद्घाटन
विधायक कश्यप ने इंडोर भवन का किया उद्घाटन
विज्ञापन

अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था मामला, अब नहीं होगी दिक्कत
अमर उजाला ब्यूरो
सराहां (सिरमौर)। पच्छाद के विधायक सुरेश कश्यप ने मंगलवार को सराहां सिविल अस्पताल के इंडोर भवन का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने इंडोर भवन का निरीक्षण भी किया और अस्पताल में भर्ती मरीजों का हालचाल भी पूछा।

गौरतलब है कि सराहां सिविल अस्पताल में मरीजों का हो रही परेशानी को लेकर अमर उजाला ने 18 सितंबर के अंक में.. नए भवन में ताला, पुराने में एक बेड पर दो मरीज.., शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। मंगलवार को ही क्षेत्र के विधायक सुरेश कश्यप ने आनन-फानन में इस नए इंडोर भवन का रिबन काटकर विधिवत शुभारंभ कर दिया। इसके बाद अस्पताल में भर्ती रोगियों और आमजन ने राहत की सांस ली। इस मौके पर विधायक सुरेश कश्यप ने कहा कि उनका और प्रदेश सरकार का एक ही लक्ष्य है और वह यह है कि लोगों को स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क आदि मूलभूत सुविधाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ मिले। उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने इंडोर भवन का उद्घाटन तो कर दिया लेकिन कई काम इसमें अधूरे थे। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही इसके अधूरे कार्य पूरे किए गए। उन्होंने कहा कि आज से ही इसका फायदा लोगों को मिलेगा। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा महामंत्री अनूप शर्मा, अशोक कुमार, लेखराज बाछल, सुशील गर्ग और कुणाल गर्ग समेत कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed