फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   एक घंटे से ज्यादा वाहन पार्क किए तो होगा चालान

एक घंटे से ज्यादा वाहन पार्क किए तो होगा चालान

Tue, 21 Aug 2018 10:33 PM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
एक घंटे से ज्यादा वाहन पार्क किए तो होगा चालान
- फोटो : अमर उजाला
राजगढ़ (सिरमौर)। अपने वाहनों को बेतरतीब खड़ा करने वाले वाहन चालक सावधान हो जाएं। जहां-तहां वाहन पार्क करने वालों का तो चालान कटेगा ही, पार्किंग स्थलों पर एक घंटे से ज्यादा समय तक वाहन खड़ा करने पर भी सीधा चालान होगा। पुलिस के इस फैसले से अब राजगढ़ बाजार में बेतरतीब खड़े किए गए वाहनों से निजात मिलने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। पुलिस ने मंगलवार को राजगढ़ बाजार की सड़कों पर पार्किंग स्थल भी चिन्हित किए। यही नहीं, पुलिस महकमे ने पार्किंग स्थलों की अधिसूचना उपायुक्त से जारी कराने की भी तैयारी कर ली है। बहरहाल, राजगढ़ कस्बे में यातायात व्यवस्था को सुधारने की कवायद शुरू हो गई है। पुलिस ने व्यापार मंडल के साथ बैठक करने के बाद कस्बे में पार्किंग स्थल चिन्हित करने का कार्य शुरू कर दिया है। डीएसपी दुष्यंत सरपाल ने बताया कि कारों के लिए पेट्रोल पंप से लेकर पुराने बस अड्डे तक एक तरफ, यूको बैंक से आगे पुलिस थाने तक पहाड़ी की तरफ और हाब्बन सड़क पर उपमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी कोर्ट से सब्जी मंडी तक सड़क के नीचे की तरफ, डीएसपी कार्यालय से आगे एक तरफ और खैरी चौक से टिक्कर चौक तक एक तरफ पार्किंग स्थल चिन्हित किए हैं। उन्होंने बताया कि इन पार्किंग स्थलों पर वाहन एक घंटे से अधिक समय खड़ा करने पर चालान काटे जाएंगे। डीएसपी ने बताया कि सुबह से शाम तक वाहन खड़े करने के कारण हो रही आम नागरिकों की परेशानी के चलते यह निर्णय लिया गया है। पिकअप जीपें और ट्रक पेट्रोल पंप से पीछे पार्क किए जा सकेंगे। वाहनों की पार्किंग तीखे मोड़ों पर और तंग स्थानों पर नहीं होगी। पुलिस व्यापार मंडल के सहयोग से जल्द पीली लाइन लगाकर पार्किंग स्थलों को चिन्हित करेगी और नोटिस बोर्ड भी लगाएगी। दुकानदार ट्रकों से सामान प्रात: साढ़े सात से पहले और रात आठ बजे के बाद ही उतार पाएंगे। जबकि, ग्रामीण क्षेत्रों के लोग टेलीफोन एक्सचेंज के सामने जीपों में सामान लादकर ले जा सकेंगे। डीएसपी ने बताया कि कुछ लोग निजी वाहनों से सवारियां ढोते हैं। इनके विरुद्ध पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। पुराने बस अड्डे पर बसें पांच से सात मिनट से अधिक खड़ी नहीं की जा सकेंगी। वर्तमान में यहां बसें काफी समय खड़ी रहती हैं। इससे जाम की समस्या पैदा हो रही है। डीएसपी ने नागरिकों से अपील की है कि यातायात व्यवस्था के सुधार में पुलिस का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed