फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   नारग कॉलेज में सिर्फ 17 एडमिशन, मझधार में विद्यार्थी

नारग कॉलेज में सिर्फ 17 एडमिशन, मझधार में विद्यार्थी

Sun, 08 Jul 2018 08:36 PM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
नारग कॉलेज में सिर्फ 17 एडमिशन, मझधार में विद्यार्थी
नारग कॉलेज में सिर्फ तीन दिन हुए दाखिले
विज्ञापन

कई विद्यार्थी मझधार में फंसे
लोगों ने दाखिले दोबारा शुरू करने की उठाई मांग
देवराज शर्मा
सराहां (सिरमौर)। नारग कॉलेज में पहले साल सिर्फ 17 दाखिले हुए हैं। दो दर्जन के करीब और विद्यार्थी कॉलेज में दाखिला लेने को तैयार हैं लेकिन एडमिशन की तिथि निकलने से वे दाखिला नहीं ले पा रहे हैं। विद्यार्थियों की कम संख्या की वजह सरकारी लेटलतीफी बताई जा रही है। इस वजह से विद्यार्थी मझधार में फंसे हैं।
पिछली कांग्रेस सरकार ने चुनावी साल में यहां कॉलेज खोलने की घोषणा की है लेकिन प्रदेश के कॉलेजों में दाखिला शुरू होने के बावजूद यहां पर एडमिशन शुरू नहीं हुई। लोगों का कहना है कि 23 जून को शिक्षा निदेशालय ने सोलन कॉलेज के प्राचार्य को नारग में एडमिशन की जिम्मेदारी सौंपी। लेकिन एडमिशन प्रक्रिया सिर्फ तीन दिन ही हो पाई। दाखिले का समय सीमित होने के कारण लोगों ने लाउड स्पीकर से आसपास के लोगों को जानकारी दी। इसके बाद कॉलेज में पंद्रह लड़कियों और दो लड़कों ने प्रवेश लिया। दाखिला लेेने को तैयार करीब दो दर्जन विद्यार्थी दाखिला नहीं ले पाए हैं। हैं
विज्ञापन

एडमिशन की तारीख बढ़ाने को लेकर नारग और आसपास के क्षेत्र के लोगों ने बैठक की। बैठक में भाजपा-कांग्रेस दोनों पार्टियों ने एकजुट होकर सरकार से मांग की कि नारग डिग्री कॉलेज के लिए एडमिशन की तिथि को बढ़ाया जाए। लोगों ने ईमेल से मुख्यमंत्री, राज्यपाल, शिक्षा मंत्री सहित शिक्षा निदेशक को भी कॉलेज में दाखिले की तिथि बढ़ाने की मांग की है। नारग वासी मुनीलाल पवार, पूर्व पंचायत प्रधान बीडी शर्मा, पंचायत प्रधान हितैषीका, जिला परिषद सदस्य पूनम पवार, रणधीर सिंह, नयादर सिंह, रतन सिंह और सुखदेव सिंह ने बताया कि कॉलेज में सिर्फ तीन दिन ही एडमिशन हुई है। सराहां और सोलन कॉलेज से भी बच्चों को वापस बुलाया गया है, लेकिन उन्हें एडमिशन नहीं मिल रही। कॉलेज के लिए एडमिशन की तिथि पुन: निर्धारित की जानी चाहिए। इस बारे में सोलन कॉलेज की प्राचार्य नीलम ने बताया कि कॉलेज में दाखिले को लेकर पहले कोई गाइड लाइन नहीं आई थी। 23 जून को निर्देश मिलते ही एडमिशन शुरू की गई। लोगों ने उन्हें भी मांग पत्र भेजा है, जिसे निदेशक कार्यालय भेजा गया है। पुन: दाखिले की अनुमति मिली तो फिर से प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed