{"_id":"5b2919074f1c1bb0318b7a6b","slug":"131529420039-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के लाडी पहलवान ने जीती माली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के लाडी पहलवान ने जीती माली
Updated Tue, 19 Jun 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा के मेहरूवाला में विशाल दंगल का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न राज्यों के पहलवानों ने दमखम दिखाया। दंगल के फाइनल मुकाबले में दिल्ली के लाडी पहलवान ने माली पर कब्जा जमाया, वहीं चंडीगढ़ के विजय कुमार उप विजेता रहे।
मेहरूवाला दंगल कमेटी प्रधान मदन लाल ने कहा कि एक दिवसीय दंगल का आयोजन करवाया गया। समापन समारोह के मुख्यातिथि भाजयुमो पांवटा मंडल इकाई अध्यक्ष पवन चौधरी ने पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने दंगल कमेटी को 5100 रुपये की राशि प्रदान की।
दंगल में विजेता रहे दिल्ली के लाडी पहलवान ने माली और 5100 रुपये का ईनाम जीता जबकि चंडीगढ़ के पहलवान विजय ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। उप विजेता को 3100 सौ रुपये व ट्रॉफी प्रदान की गई।
विज्ञापन
इस अवसर पर दंगल कमेटी के प्रधान मदन लाल, राजा राम, कल्याण चौधरी, कुलदीप सैनी, भाजयुमो मंडल महामंत्री अविनाश सैनी, मंडल उपाध्यक्ष मोहम्मद सुल्तान, सचिव सुरजीत सिंह, नरेश कुमार, बलदेव सिंह, मुकेश कुमार, दाता राम, मेहराज काशमी समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
---------------