फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करे सरकार : महासभा

गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करे सरकार : महासभा

Mon, 18 Jun 2018 11:31 PM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करे सरकार : महासभा
cow
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। देश में गो वध न रुकने पर विश्व हिंदु महासभा ने गहरी नाराजगी जाहिर की है। सभा के पदाधिकारियों का कहना है कि लोक सभा चुनाव में यह भाजपा के मुख्य मुद्दों में शामिल था लेकिन आज इस विषय पर सरकार गंभीर नहीं है। उनका कहना है कि इस मुद्दे पर आरएसएस प्रमुख भी चुप्पी साधे हुए हैं जो कि बेहद शर्मनाक है।
विश्व हिंदु महासभा के राष्ट्रीय महासचिव भरत शर्मा, प्रदेश महासचिव चमन लाल कौंडल, सिरमौर के जिलाध्यक्ष सचिन ठाकुर, राकेश मल्होत्रा, संदीप शर्मा, बीरबल शर्मा, अरुण शर्मा, विजेंद्र गौतम, प्रेम ठाकुर, अनुज चौधरी, सुरेंद्र राणा ने कहा कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाना चाहिए था लेकिन वह हो नहीं सका। गो वध रोकना भाजपा का मुख्य मुद्दा था लेकिन उसी के राज में आज भी खुलेआम गोवध किया जा रहा है।
विज्ञापन

हैरत की बात यह है कि एक हिंदु राष्ट्र जहां गऊ माता को पूजा जाता है, उसी देश में उसका कत्ल किया जा रहा है। भारत सरकार इस विषय में अब तक एक सख्त कानून नहीं बना पाई है। जबकि विश्व के 50 से अधिक देशों में आज भी गोवध पर पूर्णतया प्रतिबंध लगा हुआ है जिसमें मुस्लिम राष्ट्र भी शामिल हैं लेकिन विश्व के सबसे बड़े हिंदू देश में ही उसका कत्ल हो रहा है। इससे शर्मनाक क्या हो सकता है। सभा पदाधिकारियों ने कहा कि देश के कुछ राज्यों में जरूर गोवध पर प्रतिबंध लगा हुआ है लेकिन वहां भी यह कानून लचीला है जिससे गऊ हत्या करने वालों को कानून का कोई डर नहीं है। वहां भी सरेआम गऊ हत्या हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा पदाधिकारियों ने भारत सरकार से मांग की कि वह वोट बैंक की राजनीति छोड़ कर गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करे और इसकी हत्या पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाए।
----
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed