{"_id":"5ac0efbc4f1c1bd7618b4e0f","slug":"131522593724-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वी केयर-ए ने जीती क्रिकेट स्पर्धा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वी केयर-ए ने जीती क्रिकेट स्पर्धा
Updated Sun, 01 Apr 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
वी केयर-ए ने जीती क्रिकेट स्पर्धा
चौगान मैदान नाहन में आयोजित क्रिकेट स्पर्धा संपन्न
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। नाहन में आयोजित सिरमौर प्रीमियर क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब वी केयर-ए ने जीता। फाइनल मैच में वी केयर-ए टीम ने आईआरबी को करारी शिकस्त दी। वी केयर-ए ने पहले बल्ले बाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 50 रन बनाए जिसमें हिमांशु नारनोल ने 14 व नितिन शर्मा ने 11 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आईआरबी टीम 35 रनों पर ही सिमट गई। वी केयर सिरमौर की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता के समापन समारोह में माता पदमावती नर्सिंग कॉलेज नाहन के संचालक सचिन जैन बतौर मुख्य अतिथि शरीक हुए।
मुख्यातिथि ने विजेता टीम को 15 हजार रुपये व ट्रॉफी प्रदान की। जबकि उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये व ट्रॉफी दी गई। टीम के शेष खिलाड़ियों को भी स्मृति चिन्ह दिए गए। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज आदि कई अन्य सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी पुरस्कार दिए गए।
इस मौके पर मोहम्मद इकराम, योगेश जैन, रमन शर्मा, मनीष कौशल, राजीव शर्मा, अनिल भटनागर, मनोज कश्यप, डीआर स्वामी, अनुदीप, शाहिद, अरुण शर्मा, शब्बीर व कार्तिक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
----तन्हा