{"_id":"5a65f4ab4f1c1b7d268b5eb9","slug":"131516631211-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीटीएफ के जिलाध्यक्ष के निलंबन आदेश रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीटीएफ के जिलाध्यक्ष के निलंबन आदेश रद्द
Updated Mon, 22 Jan 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
शिक्षा विभाग से निलंबित हुए पीटीएफ के जिला अध्यक्ष एवं जेबीटी शिक्षक के निलंबन आदेश रद्द हो गए हैं। इसके साथ ही सात अन्य शिक्षकों के वेतन की भी बहाली कर दी है। दरअसल, पीटीएफ के जिला अध्यक्ष सुदर्शन ठाकुर व अन्य आरोपी शिक्षकों की बीओ नरेश शर्मा के साथ समझौता हो गया है। बीओ हैडक्वार्टर ने पीटीएफ के जिला अध्यक्ष के साथ अन्य शिक्षकों पर लगाए सभी आरोपों को वापस ले लिया है।
सोमवार को इस मसले पर लंबी बैठक चली। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौतानामा पर हस्ताक्षर हुए। बताया जा रहा है कि पीटीएफ प्रधान ने मामले को लेकर माफी भी मांगी। इसके बाद बीओ को शिक्षकों पर लगाए सभी आरोपों को वापस लेना पड़ा।
उल्लेखनीय है कि बीओ की शिकायत पर शिक्षा उपनिदेशक ने पीटीएफ के जिला अध्यक्ष को निलंबित कर दिया था। जबकि, सात अन्य शिक्षकों के वेतन पर रोक लगा दी थी। आरोप था कि जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता के दौरान पीटीएफ के जिला अध्यक्ष एसोसिएशन के शिक्षकों को लेकर बीओ कार्यालय पहुंचे थे। इस दौरान बीओ कार्यालय में शिक्षकों ने टूर्नामेंट को लेकर हुड़दंग मचाया। इस सिलसिले में बीओ नरेश शर्मा ने शिक्षा उपनिदेशक को लिखित शिकायत सौंपी थी। आरोप था कि सभी शिक्षकों ने उनके साथ गाली गलौज की और ड्यूटी लगाने के लिए दबाव भी बनाया।
विज्ञापन
शिक्षकों के अभद्र व्यवहार के चलते बीओ की तबीयत बिगड़ गई थी। हार्ट पेशेंट होने के कारण बीओ को पीजीआई से इलाज भी करवाना पड़ा। अब शिक्षकों व बीओ के बीच आपसी सहमति बनने के बाद शिकायत व सभी आरोप वापस ले लिए हैं। इस बारे में बीओ व पीटीएफ ने एक समझौतानामा शिक्षा उपनिदेशक को भी सौंप दिया है।
उधर, शिक्षा उपनिदेशक दिलीप सिंह नेगी ने बताया कि बीओ व आरोपी शिक्षकों के बीच राजीनामा हुआ है। बीओ ने शिकायत भी वापस जली है। लिहाजा, पीटीएफ के जिला अध्यक्ष सुदर्शन ठाकुर के निलंबन आदेश रद्द कर दिए हैं। इसके साथ-साथ अन्य शिक्षकों के वेतन की भी बहाली कर दी है।