फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   धार्मिक पुस्तकें जलाने की जांच से कमेटी संतुष्ट

धार्मिक पुस्तकें जलाने की जांच से कमेटी संतुष्ट

Fri, 22 Dec 2017 10:17 PM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
धार्मिक पुस्तकें जलाने की जांच से कमेटी संतुष्ट
police - फोटो : demo
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर) ।
माजरा के मेलियों धार्मिक स्थल पर आगजनी व धार्मिक पुस्तकों को जलाने के मामले की जांच और कार्रवाई पर ग्रामीणों की कमेटी ने संतोष व्यक्त किया है। शुक्रवार को पांवटा में कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस जांच टीम की अब तक की जांच-पड़ताल और कार्रवाई पर कमेटी ने संतुष्टि जताई है। इस टीम को जांच में पूरा सहयोग करने का फैसला लिया गया है जिससे इस मामले के अन्य आरोपियों को भी शीघ्र दबोचा जा सके।

शुक्रवार को हुई बैठक में नजाकत अली हाशमी, मिश्रवाला के बीडीसी सदस्य, पूर्व प्रधान नवादा जहांगीर अली, शमशाद, तालिब हुसैन, शमशेर अली और इकबाल समेत मौजूद लोगों ने कहा कि धार्मिक स्थल मामले की जांच सही दिशा में जा रही है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। अभी भी जांच टीम अन्य संदिग्ध लोगों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पांवटा क्षेत्र के लोगों ने इतनी बड़ी घटना के बाद भी आपसी सौहार्द व भाईचारे को कायम रख कर प्रदेश में मिसाल कायम की है। इस मामले के खिलाफ सभी धर्मों के लोग जिस तरह से एकजुट हुए, वह काबिले तारीफ है। सभी धर्मों के लोग एकजुट हैं। सब एक साथ मिलकर ऐसी विरोधी ताकतों से लड़ेंगे जिससे आपसी एकता ऐसे ही बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक मेें फैसला लिया गया कि पुलिस जांच टीम सही दिशा में है। इसलिए गठित कमेटी पूरा सहयोग करती रहेगी। बैठक में शीघ्र अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग उठाई गई हैं। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि इस मामले में एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है। माजरा पंचायत की गठित ग्रामीणों की कमेटी को मामले की अब तक की जांच से अवगत करवाया गया है। ग्रामीणों ने इस मामले की जांच से पूरी तरह से संतुष्टि जताई है। वहीं, जांच में सहयोग का भी आश्वासन दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed