{"_id":"59f092954f1c1bce538b9289","slug":"131508938389-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस पार्टी को नोटिस, भाजपा का दफ्तर करवाया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस पार्टी को नोटिस, भाजपा का दफ्तर करवाया बंद
Updated Wed, 25 Oct 2017 07:23 PM IST
विज्ञापन
election commission india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वाली राजनीतिक पार्टियों के खिलाफ निर्वाचन आयोग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन का मामला सामने आने पर एक दफ्तर बंद करवाने के आदेश दिए हैं।
जबकि पोलिंग बूथ के समीप होर्डिंग लगाने पर नोटिस जारी किया गया है।
24 घंटे के भीतर नियमों का पालन न करने वाले राजनीतिक दल के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पोलिंग स्टेशन कोलर में भाजपा ने पंचायत की किराये पर दी गई दुकानों में अपना पार्टी दफतर खोल था। इस मामले में निर्वाचन आयोग को शिकायत की गई थी। निर्वाचन आयोग के नाहन विधानसभा के सेक्टर अधिकारी डीएस नेगी ने कार्रवाई करते हुए पंचायत की दुकानों से पार्टी कार्यालय को बंद करवा दिया।
बताया जा रहा है कि पोलिंग स्टेशन कोलर स्थित पंचायत की किराये पर दी गई दुकानों में ही भाजपा ने अपना पार्टी कार्यालय खोला था। यह आचार संहिता का उल्लंघन माना गया। लिहाजा, टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
विज्ञापन
यही नहीं सेक्टर अधिकारी डीएस नेगी ने कांग्रेस पार्टी के होर्डिंग पर भी एतराज जताया है। पोलिंग स्टेशन कोलर के 100 मीटर के दायरे में कांग्रेस पार्टी का एक होर्डिंग कोलर में लगाया गया है। यह भी आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की श्रेणी में आता है।
उधर, सेक्टर अधिकारी एवं जिला आदर्श आचार संहिता निष्पादन समिति के सदस्य डीएस नेगी ने बताया कि पोलिंग स्टेशन के 100 मीटर दायरे के भीतर होर्डिंग लगाने वाली पार्टी को कड़े निर्देश दिए गए हैं। अभी होर्डिंग हटाने के लिए पार्टी को 24 घंटे की मोहलत दी गई है। यदि होर्डिंग नहीं हटाया गया तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पंचायत की दुकानों में चल रहे पार्टी दफ्तर को बंद करवा दिया है।