फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   13.14 crore rupees will spent for development og nahan city

नाहन के विकास पर 13.14 करोड़ होंगे खर्च

Wed, 24 Aug 2016 11:01 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)। Updated Wed, 24 Aug 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। नगर पालिका परिषद नाहन में वर्ष 2016-17 में विकासात्मक कार्यों पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाएंगे। नप नाहन ने इस वित्त वर्ष के लिए 13,13,75, 576 रुपये का बजट पारित किया है। जबकि विभिन्न विकासात्मक कार्यों पर 12,09,05,744 रुपये का अनुमानित खर्चा भी पास हुआ। बुधवार को नगर पालिका परिषद की बैठक में जोरदार हंगामे के बीच यह बजट पारित हुआ।

 बैठक में सफाई व्यवस्था से नाखुश पार्षदों ने हंगामा किया जिस पर हाउस ने सफाई ठेकेदार का टेंडर रद्द कर अन्य को देने का फैसला लिया। बैठक की अध्यक्षता नप की अध्यक्षा अनीता शर्मा ने की। बैठक में  शहर के बाहरी क्षेत्र की सफाई व्यवस्था पर रिव्यू कर ठेका निरस्त किया गया। बैठक में विभिन्न टैक्सों से 69 लाख रुपये की आमदनी होगी। जबकि एक साल में किराये से होने वाली आय की मद को 1.16 करोड़ अनुमानित की गई है।
विज्ञापन

---------
इन विकास कार्यों पर होगा खर्चा
शहर की स्ट्रीट लाइटों पर 35.65 लाख, सड़क पर 2.10 करोड़, बरसात से क्षतिग्रस्त हुई रिटेनिंग वॉल के निर्माण पर 57.50 लाख, पार्किंग डेवलपमेंट पर 34.50 लाख तथा लकड़ी, सीमेंट व कोलतार की खरीद पर 32.66 लाख रुपये खर्च होंगे। सड़क की मरम्मत पर 59.57 लाख का अनुमानित खर्चा रखा गया है। ड्रेनेज आदि की मरम्मत व निर्माण पर 40. 25 हजार रुपये का बजट पारित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
शहर के विकास पर की चर्चा
 नगर पालिका परिषद के कार्यकारी अधिकारी एसएस नेगी ने बताया कि बुधवार को हाउस में बैठक में साल 2016-17 के लिए 14 करोड़ के करीब बजट पारित किया गया। उन्होंने बताया कि बैठक में शहर के विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा हुई। साथ ही बजट में विकास कार्यों पर धनराशि खर्च करने प्रावधान रखा गया। उन्होंने बताया कि 12 मकानों के लक्ष्य पारित करने के अलावा शहर के बाहरी हिस्सों में ठेके पर दी गई सफाई व्यवस्था का ठेका निरस्त करने पर चर्चा हुई।

----------
ये रहे उपस्थित
बैठक में मुख्य रुप से नगर परिषद उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता, संजय गोयल, कपिल गर्ग, हरप्रीत, योगेश गुप्ता, वीरेंद्र पासी, श्यामा, सरोज, पार्षद रेखा तोमर, मधु अत्री व नीलम सैनी आदि पार्षद उपस्थित थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed