{"_id":"6a8996969352d16963062c5b","slug":"1250-trucks-and-trailers-no-place-to-park-nahan-news-c-177-1-ssml1030-186752-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: 1250 ट्रक-ट्राले, पार्किंग के लिए ठिकाना नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: 1250 ट्रक-ट्राले, पार्किंग के लिए ठिकाना नहीं
विज्ञापन
एक दशक बाद भी फाइलों में धूल फांक रही ट्रांसपोर्ट नगर योजना
रामपुरघाट के पास 50 बीघा भूमि चिह्नित,
चैंबर ऑफ कॉमर्स और सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन लंबे समय से उठा रहे मांग
सुरेश तोमर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। औद्योगिक नगरी पांवटा साहिब में बढ़ती वाहनों की संख्या और ट्रांसपोर्ट कारोबार के विस्तार के बावजूद प्रस्तावित ट्रांसपोर्ट नगर की योजना एक दशक बाद भी धरातल पर नहीं उतर पाई है। वर्ष 2013-14 में तैयार किए प्रस्ताव और भूमि चिह्नित किए जाने के बावजूद योजना आज भी फाइलों में अटकी हुई है।
हिमाचल प्रदेश चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की पांवटा इकाई और सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन लंबे समय से इस योजना को सिरे चढ़ाने की मांग कर रहे हैं। ट्रांसपोर्ट नगर के लिए रामपुरघाट के पास करीब 50 बीघा भूमि चिह्नित की जा चुकी है। योजना सिरे चढ़ने से पांवटा साहिब में सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से खड़े होने वाले भारी वाहनों की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है। प्रस्ताव के अनुसार, ट्रक और ट्राले खड़े करने के लिए पर्याप्त पार्किंग के अलावा ऑटो स्पेयर पार्ट्स, मैकेनिक, ढाबे और अन्य जरूरी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाने की योजना थी।
2013-14 में तैयार हुआ था प्रस्ताव
हिमाचल प्रदेश चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की पांवटा इकाई के अध्यक्ष सतीश गोयल ने बताया कि वर्ष 2013-14 में तत्कालीन एसडीएम श्रवण कुमार मांटा ने जामनीवाला क्षेत्र में स्थल का चयन कर ट्रांसपोर्ट नगर विकसित करने का प्रस्ताव तैयार किया था। प्रस्ताव सरकार और संबंधित विभाग को भेजा गया, लेकिन कई वर्ष बीतने के बाद भी योजना को मंजूरी नहीं मिल सकी। बाद में तत्कालीन उपायुक्त डॉ. आरके परुथी ने विजन-2020 में भी पांवटा साहिब और कालाअंब में ट्रांसपोर्ट नगर विकसित करने की बात कही थी, लेकिन यह योजना भी कागजों से आगे नहीं बढ़ सकी।
विज्ञापन
1250 से अधिक बड़े ट्रक-ट्राले
चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री पांवटा इकाई के अध्यक्ष सतीश गोयल, महासचिव नवीन अग्रवाल, एनपीएस सहोता तथा सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष जसंमेर सिंह, पूर्व प्रधान बलजीत सिंह, बलविंदर सिंह, खतरी राम ठाकुर, रघुवीर कपूर, अखिल शर्मा और कंवर ठाकुर सहित अन्य सदस्यों ने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है। सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन के पास 1250 से अधिक बड़े ट्रक और ट्राले हैं। ये वाहन पांवटा साहिब की करीब 400 छोटी-बड़ी औद्योगिक इकाइयों से माल लेकर देश के विभिन्न हिस्सों तक पहुंचाते हैं।
रोजगार और कारोबार को भी मिलेगा बढ़ावा
ट्रांसपोर्ट नगर में भारी वाहनों के लिए पार्किंग के साथ स्पेयर पार्ट्स की दुकानें, वर्कशॉप, मैकेनिक, ढाबे और अन्य सुविधाएं विकसित होने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। ट्रक ऑपरेटरों को वाहन की मरम्मत और अन्य जरूरी सेवाओं के लिए अलग-अलग स्थानों पर भटकना नहीं पड़ेगा। इससे औद्योगिक क्षेत्र में यातायात व्यवस्था भी अधिक व्यवस्थित होने की उम्मीद है।
सरकार की मंजूरी का इंतजार
पांवटा साहिब में ट्रांसपोर्ट नगर के लिए चिह्नित भूमि संबंधी फाइल सरकार को मंजूरी के लिए भेजी जा चुकी है। सरकार की मंजूरी के बाद ही योजना को आगे बढ़ाया जा सकेगा।
-सोना चंदेल, आरटीओ सिरमौर