फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   1225 children and pregnant woman vaccinated in three days in sirmaur district

Sirmour News: तीन दिन में 1225 बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण

Wed, 09 Aug 2023 10:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Aug 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
1225 children and pregnant woman vaccinated in three days in sirmaur district
पीएचसी बनेठी में मिशन इंद्रधनुष अभियान के तहत बच्चे का का टीकाकरण करतीं स्वास्थ्य कार्यकर्ता। स
सचित्र
विज्ञापन

तीन दिन में 1,225 बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण

मिशन इंद्रधनुष अभियान के तहत सिरमौर में 59 केंद्रों पर लगाए टीके

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर में मिशन इंद्रधनुष अभियान के अंतर्गत तीन दिन में 1,225 छूटे बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया गया।
ये टीके 59 विभिन्न केंद्रों के माध्यम से 373 गर्भवती महिलाओं और 852 बच्चों को विभाग की ओर से लगाए गए।

दरअसल, मिशन इंद्रधनुष अभियान के अंतर्गत छूटे शून्य से पांच वर्ष के बच्चों 11 जीवन रक्षक टीके लगाएं जा रहे हैं। इनमें मुख्य रूप से डिफ्थीरिया, हेपेटाइटिस बी, टेटनस, काली खांसी, पोलियो, यक्ष्मा, खसरा, रोटा, इंफ्लूएंजा टाइप बी आदि शामिल हैं।
इसी तरह महिलाओं को भी बीमारियों से बचाव के टीके लगाए रहे हैं। जिले में तीन चरणों में इस अभियान को पूरा किया जा रहा है। अगस्त महीने में 7 से 12, सितंबर में 6 से 17 और अक्तूबर के दूसरे सप्ताह में इन बच्चों और महिलाओं का टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. विनोद सांगल ने बताया कि अभियान के अंतर्गत शत प्रतिशत टीकाकरण किया जा रहा है। शुरू के तीन दिन में 1,225 बच्चों और महिलाओं को टीके लगाए गए। साथ ही उन्हें टीकाकरण का महत्व भी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----

दिनांक

केंद्र

बच्चे

गर्भवती महिलाएं

7 अगस्त

14

214

119

8 अगस्त

23

342

134

9 अगस्त

22

296

120
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed