{"_id":"5c950c71bdec2214435fb7fa","slug":"121553271921-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांवटा में युवक ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांवटा में युवक ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब नगर परिषद के वार्ड-6 में एक युवक ने फंदा लगा कर अपनी जान दे दी है। परिजन घर से बाहर थे कि इसी बीच युवक ने कमरे में फंदा लगा कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ वर्षों से युवक पंजाब में रह रहा था। इस दौरान उसे नशे की लत लग गई। मोहाली के एक नशा मुक्ति केंद्र में उसका उपचार भी चल रहा था। कुछ दिन पहले ही युवक पांवटा पहुंचा था। पांवटा पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक बुधवार देर रात पांवटा के वार्ड-6 निवासी एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शुरुआती जांच में पता चला है कि युवक को नशे की लत लग गई थी। करीब चार साल से युवक पंजाब में रह रहा था। वहीं, उसे चिट्टे की लत लग गई थी। युवक का मोहाली में नशा मुक्ति केंद्र उपचार भी चल रहा था। कुछ दिन पहले ही युवक अपने घर पांवटा पहुंचा था। देर रात जब युवक के परिजन पांवटा के धार्मिक स्थल पर माथा टेकने गए थे। इसी बीच युवक ने
कमरे में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को जांच में पता चला है कि नशे की बुरी लत लगने के बाद से युवक काफी तनाव में चल रहा था। उधर, एएसपी सिरमौर वीरेंद्र ठाकुर ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच से पता चला है कि युवक नशे की आदत के चलते काफी तनाव में रहने लगा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पांवटा में बढ़ रहे नशे के मामले
पिछले पांच वर्षों में नशे के बढ़ते प्रचलन की वजह से पांवटा क्षेत्र में दर्जनों लोगों की मौतें हो चुकी हैं। इनमें अधिकतर 18 से 40 वर्ष के बीच के युवा शामिल हैं। स्मैक, चरस, अफीम, चिट्टे और अन्य नशे से युवा वर्ग अपनी ही जिंदगी में जहर घोल रहे हैं। पंजाब में नशे पर लगाम कसे जाने के बाद हिमाचल में नशे की खेप पहुंचाने के ज्यादा प्रयास हो रहे हैं। विशेष कर राज्य सीमा से लगते शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में नशे के सौदागर सक्रिय हो चुके हैं। पुलिस समय-समय पर कई मामले पकड़ती भी रही है लेकिन, इस नशा करने वालों और अवैध बिक्री करने वालों की सक्रियता निरंतर बढ़ती जा रही है। एएसपी वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि नशे की खिलाफ जिला पुलिस सख्ती से कार्रवाई करती रही है। अवैध नशे का कारोबार करने के कई मामलों को पकड़ा जा चुका है।