{"_id":"5c80122abdec2213f01bce58","slug":"121551897130-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए रूट के उद्घाटन को रोकी बस, परीक्षार्थी हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए रूट के उद्घाटन को रोकी बस, परीक्षार्थी हुए परेशान
विज्ञापन
सराहां (सिरमौर)। नेताओं का उद्घाटनों और शिलान्यासों का क्रेज लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। हैरानी इस बात की है कि नेता बस सेवा के नए रूट और पुराने रूटों को बढ़ाने का तक उद्घाटन कर रहे हैं। बुधवार को सिरमौर के पच्छाद क्षेत्र में ऐसा ही मामला सामने आया है। दरअसल, डूंगाघाट-किला कलांच रूट पर चलने वाली बस सेवा का रूट बढ़ाकर चमरोगी से नाहन किया गया है। बुधवार को इसका सत्तारूढ़ दल के एक नेता ने विधिवत उद्घाटन किया। मगर इसके लिए घंटों तक बस को रोककर रखा गया। उद्घाटन की वजह से बुधवार को यह बस नहीं चल सकी। एचआरटीसी की बस नहीं चलने से इलाके के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। खासकर स्कूल और कॉलेज जाने वाले विद्यार्थी समय पर नहीं पहुंच पाए। परीक्षा के पहले ही दिन विद्यार्थियों को भारी परेशानियां उठानी पड़ी।
गौरतलब है कि बुधवार से अधिकतर स्कूलों में परीक्षा शुरू हो गई है। परीक्षा देने के लिए स्कूलों में पहुंचने वाले विद्यार्थियों को बस बंद होने के कारण सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ी। यह सरकारी बस सुबह रामघाट से सराहां के लिए सात बजे चलती थी। इस बस में सफर करने वाले बच्चे और यात्री सुबह करीब आठ बजे सराहां पहुंच गए। इससे स्कूल, आईटीआई और कॉलेज के छात्रों को सुविधा मिलती है। लेकिन बस के नहीं चलने से परीक्षार्थियों को स्कूलों तक पहुंचने में दिक्कतें पेश आईं। क्षेत्रवासी संजय कुमार, जगमोहन सिंह, रमन पुंडीर, सोम ठाकुर, वीरेंद्र शर्मा, घनश्याम, हीरा देवी, शकुंतला शर्मा और जय प्रकाश ने बताया कि आज से परीक्षा शुरू हुई है।
यह परीक्षा नौ बजे से शुरू होनी थी, लेकिन सरकारी बस सेवा न आने के कारण जहां बच्चों को निजी वाहन के माध्यम से स्कूल पहुंच जाना पड़ा। वहीं कई बच्चों को 4 से 5 किलोमीटर पैदल चलकर स्कूल पहुंचना पड़ा। अड्डा प्रभारी श्याम लाल शर्मा ने बताया कि इस बस का अतिरिक्त रूट बढ़ाया गया है। इस बस को चमरोगी-नाहन तक चलाया गया है। इसका आज शुभारंभ किया है। इस कारण सुबह इस बस को रोकना पड़ा। उन्होंने कहा कि आगे प्रतिदिन यह बस सेवा निर्धारित समय के अनुसार ही चलती रहेगी। उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारियों के आदेश के बाद ही यह बस सेवा सुबह रोकी गई थी।