फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   गंगा की तर्ज पर होगी मां यमुना की आरती : एसडीएम

गंगा की तर्ज पर होगी मां यमुना की आरती : एसडीएम

Mon, 22 Oct 2018 10:21 PM IST
Updated Mon, 22 Oct 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
गंगा की तर्ज पर होगी मां यमुना की आरती : एसडीएम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। इस बार मां गंगा की तर्ज पर मां यमुना की भव्य आरती होगी। यमुना शरद महोत्सव का मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर विधिवत शुभारंभ करेंगे। पांवटा में पत्रकारों से बातचीत में एसडीएम एलआर वर्मा ने कहा कि यमुना शरद महोत्सव की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि मंगलवार को सांस्कृतिक संध्या में सिमरन चौधरी और पायल ठाकुर मुख्य कलाकार होंगी। इसके अलावा सिरमौरी सिंहटु नृत्य, मंडी का लुड्डी नृत्य और कुल्लू की नाटी समेत स्थानीय कलाकारों को मंच पर अपना हुनर दिखाने का मौका दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचली लोक कलाकारों से महोत्सव का आगाज होगा। लोकगीत गायक मदन झाल्टा समारोह में अपनी शानदार प्रस्तुति देंगे, जबकि अन्य बेहतरीन पहाड़ी कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे। एसडीएम ने कहा कि मां गंगा की आरती की तर्ज पर मां यमुना की आरती मंगलवार और बुधवार को होगी। आरती के लिए विशेष तौर पर बाहरी राज्य से यमुना आरती वाचक विशेष रूप से आमंत्रित किए गए हैं। 24 अक्तूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल महोत्सव का विधिवत समापन करेंगे।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्रशासन गंभीर
एसडीएम ने कहा कि पिछले डेढ़ दशक में यमुनाघाट पर करीब तीन दर्जन यात्रियों की पवित्र स्नान करते मौत हो चुकी है। इस सिलसिले को रोकने के लिए यमुना शरद महोत्सव कार्यक्रम में हर वर्ष एकत्र होने वाली राशि में से दस फीसदी राशि यमुनाघाट में यात्रियों की सुरक्षा पर खर्च करने के सुझाव मिले हैं। जिलाधीश से भी यमुनाघाट के बारे में चर्चा की गई है। शीघ्र यमुनाघाट पर सुरक्षा उपायों के इंतजाम की व्यवस्था की रूपरेखा बनाकर अमलीजामा पहनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed