{"_id":"5b44e1144f1c1b56238b5a05","slug":"121531240724-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सौ बिस्तरों का होगा राजगढ़ अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सौ बिस्तरों का होगा राजगढ़ अस्पताल
Updated Tue, 10 Jul 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
cm programme
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजगढ़ (सिरमौर)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पच्छाद विस क्षेत्र के पहले दौरे में करोड़ों रुपये की सौगात दी है। कई स्कूलों को अपग्रेड करने के साथ ही सीएम ने राजगढ़ अस्पताल के सिविल अस्पताल को पचास से सौ बिस्तर का करने की घोषणा की, जबकि पझौता के फटीपटेल में कॉलेज शुरू करने के लिए तीन करोड़ रुपये के बजट का एलान किया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को राजगढ़ क्षेत्र में करोड़ों रुपये के उद्घाटन और शिलान्यास किए। वहीं, कोटला बड़ोग में बनने वाली हिमाचल की पहली काऊ सेंक्चुरी की आधारशिला रखी। उन्होंने 2.28 करोड़ रुपये की लागत से सोलन-राजगढ़-मीनस सड़क पर गिरी नदी के ऊपर निर्मित 49 मीटर लंबे पुल का भी लोकार्पण किया। जबकि, 87 लाख रुपये की लागत से राजगढ़ में निर्मित उठाऊ पेयजल योजना नेई नेटी का भी लोकार्पण किया।
इस अवसर पर आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री पच्छाद क्षेत्र के लिए कई घोषणाएं कीं। उन्होंने राजगढ़ में मिनी सचिवालय के लिए दो करोड़, पार्किंग के लिए एक करोड़ रुपये देने के साथ चंदोल में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग का उपमंडल खोलने का एलान किया। उन्होंने यशवंतनगर में पुलिस चौकी खोलने, छोगटाली व कोटला बडोग उच्च विद्यालयों को जमा दो, दून देरिया स्कूल को स्तरोन्नत करके उच्च विद्यालय बनाने की घोषणा की। जामन की सैर में पीएचसी खोलने, हाब्बन धमूण सड़क को मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना में लाने का एलान भी किया जबकि हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार के गांव के लिए पक्की सड़क निर्माण के लिए दस लाख रुपये दिए। उन्होंने माध्यमिक पाठशाला जालग, प्राथमिक पाठशालाओं छरावल, नैना टिक्कर तथा लेऊ कुफर के लिए दो-दो अतिरिक्त कमरों के निर्माण की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में 15 करोड़ रुपये की राशि खर्च कर 10 सिंचाई एवं पेयजल आपूर्ति योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं। राजगढ़ क्षेत्र के लोगों की पेयजल की समस्या के निवारण के लिए 6.19 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी उठाऊ पेयजल योजना भी कार्यान्वित होगी। इस अवसर पर सांसद वीरेंद्र कश्यप, ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर विधायक सुरेश कश्यप, भाजपा नेता चंद्रमोहन ठाकुर ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में विधायक सुखराम चौधरी, पूर्व विधायक बलदेव सिंह तोमर, भाजपा नेता बलवीर चौहान, उपायुक्त सिरमौर ललित जैन आदि उपस्थित रहे।