{"_id":"5ace1cda4f1c1b853d8b4900","slug":"121523457242-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"150 वीं वर्षगांठ पर झूमेगा नाहन, सीएम से सौगात की आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
150 वीं वर्षगांठ पर झूमेगा नाहन, सीएम से सौगात की आस
Updated Wed, 11 Apr 2018 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय भारद्वाज
नाहन (सिरमौर)।
लगभग 400 साल पुराना नाहन शहर 150 वीं वर्षगांठ पर झूम उठेगा। पूरा नाहन शहर दुल्हन की तरह सजाया गया है। जगह-जगह तोरणद्वार सज गए हैं। 12 अप्रैल 2018 का दिन सिरमौर जिले के इतिहास में खास बनने जा रहा है। नगर परिषद की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर होने वाले विशाल समारोह में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी और शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद वीरेंद्र भी मौजूद रहेंगे। जबकि विस अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
पहली बार सिरमौर आ रहे मुख्यमंत्री से नाहन वासियों को बड़ी घोषणा की आस है। इस अवसर पर लगने वाली धरोहर इमारतों की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रहेगी। वहीं, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
वर्ष 1868 में नाहन में नगर बोर्ड की स्थापना हुई थी। तब से लेकर अब तक नगर परिषद ने कई उतार चढ़ाव देखे। बदलते जमाने के साथ यहां विकास भी हुआ लेकिन धरोहरों को सहेजने के लिए प्रयास नहीं हो पाए। ऐतिहासिक फाउंडरी खंडहर में तब्दील हो गई है। वर्ष 1911 में नाहन की आबादी लगभग 7500 के आसपास थी, जो अब बढ़कर साठ हजार के करीब पहुंच गई है। ऐसे में जरूरतें भी बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
सिरमौर की सीवरेज प्रणाली आज भी अंग्रेजों के जमाने की है। लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। लोगों को तीसरे दिन पानी की सप्लाई हो रही है। यातायात व्यवस्था ठीक नहीं है। पार्किंग के अभाव में लोग जहां-तहां वाहन खड़े करने को विवश हैं। धरोहर इमारतों वाले नाहन को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित कर रोजगार व स्वरोजगार जुटाए जा सकते हैं। जरूरत है तो बस सरकार की नजरें इनायत की। मुख्यमंत्री से भी स्थानीय लोगों को बड़ी घोषणा की उम्मीद है।