{"_id":"5aae78ec4f1c1bbf088b5ef7","slug":"121521383660-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसटी दर्जे को लेकर न करें राजनीति: कश्यप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसटी दर्जे को लेकर न करें राजनीति: कश्यप
Updated Sun, 18 Mar 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सतौन (सिरमौर)।
शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद वीरेंद्र कश्यप ने गिरिपार क्षेत्र के सतौन और कांटी मशवा पंचायत का दौरा किया। इस मौके पर सतौन में हाटी के मुद्दे को लेकर गिरिपार जनजातीय मंच का एक प्रतिनिधिमंडल सतौन विश्राम गृह में सांसद को मिला और एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कांटी मशवां में सामुदायिक भवन का भूमि पूजन भी किया।
सतौन विश्राम गृह में वीरेंद्र कश्यप ने कहा कि जोंसार क्षेत्र 1967 में एसटी घोषित हो गया था। उस समय हमारा हाटी क्षेत्र पिछड़ गया। उन्होंने हाटी के मुद्दे पर राजनीति नहीं करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे को दिल्ली तक ले गए हैं। एक दो सालों से इस मुद्दे में राजनीति की बू आ रही है। हम नौजवानों के भविष्य के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। हाटी समिति बधाई के पात्र है, जिन्होंने इसकी लड़ाई लड़ी है। उन्होंने कांटी मशवां में सामुदायिक भवन बनाने के लिए दो लाख देने की घोषणा की। इससे पहले भी उन्होंने इस भवन को बनाने के लिए सांसद निधि से 2 लाख दिए थे। पूर्व विधायक बलदेव तोमर ने भी पहले अपनी विधायक निधि से 1 लाख दिया है। अब उन्होंने 1 लाख की घोषणा उपायुक्त सिरमौर के माध्यम से दिलाने की घोषणा की है।
इस मौके एसडीएम पांवटा एलआर वर्मा, डीएसपी प्रमोद चौहान, बीडीओ अभिषेक मितल, भाजपा मंडल अध्यक्ष सोभा राम चौहान, कुलदीप शर्मा, दलीप तोमर, पूर्ण ठाकुर आदि उपस्थित थे।