{"_id":"5a4b921c4f1c1bee6a8b7346","slug":"121514902044-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान को बना दिया मयखाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान को बना दिया मयखाना
Updated Tue, 02 Jan 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
wine
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
सिरमौर पुलिस ने नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। सोमवार शाम पुलिस की एक टीम ने अवैध रूप से दुकान को मयखाना बनाने वाले एक मामले का खुलासा किया है। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के मोगीनंद में देसी शराब के पैग बनाकर मयखाना चलाने वाले को पुलिस ने दबोच लिया। तलाशी लेने पर दुकान से देसी शराब की 15 बोतलें भी बरामद की गई है।
पुलिस ने नशे का कारोबार करने वालों पर शिकंजा कस दिया है। शिलाई के रोनहाट इलाके में एक किलोग्राम चरस बरामद करने के बाद पुलिस ने मोगीनंद में शराब की 15 बोतलें बरामद कीं।
हालांकि, पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सहायक उप निरीक्षक रामलाल थाना कालाअंब के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम मोगीनंद इलाके में गई थी। मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर टीम ने मोगीनंद निवासी लाल सिंह के मकान/ दुकान में दबिश दी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार उक्त व्यक्ति अपनी दुकान में पैग बनाकर देसी शराब बेचता था। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से15 बोतलें देशी शराब की बरामद की गई। वह इसके कोई परमिट नहीं दिखा पाया। लिहाजा उसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। एसपी रोहित मालपानी ने बताया कि पुलिस नशे का अवैध करने वालों को नहीं बख्शेगी। इसके लिए पुलिस ने अभियान छेड़ा हुआ है।