फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   आठ परिवार के लिए खुशियों की सौगात लाई पहली सुबह

आठ परिवार के लिए खुशियों की सौगात लाई पहली सुबह

Mon, 01 Jan 2018 11:28 PM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
आठ परिवार के लिए खुशियों की सौगात लाई पहली सुबह
new year 2018 - फोटो : Amar Ujala
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
साल-ए-2018 सिरमौर के आठ परिवारों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। एक जनवरी 2018 को इन परिवारों को संतान प्राप्ति का सुख मिला। किसी के घर लक्ष्मी आई तो कइयों को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई। रात 12 बजे से पहली दिसंबर शाम सात बजे तक जिला में कुल आठ बच्चों ने किलकारियां भरीं। बच्चों के जन्म से इन परिवारों का नववर्ष के जश्न की खुशी दोगुना हो गई। एक नववर्ष में प्रवेश करने की तो दूसरी बच्चों की प्राप्ति की खुशी।

सिरमौर के पांवटा अस्पताल में बेटियां शुभ घड़ी लेकर आईं। यहां तीन महिलाओं ने बच्चों को जन्म दिया। सौभाग्य यह रहा कि तीनों ही महिलाओं के घर लक्ष्मी (बेटी) आई। ददाहू में एक लड़की ने जन्म लिया जबकि राजगढ़ में एक लड़का पैदा हुआ। इसके अलावा नाहन मेडिकल कॉलेज में रात 12 बजे से एक जनवरी शाम सात बजे तक तीन लड़कों का जन्म हुआ।
विज्ञापन


नाहन मेडिकल कॉलेज में दाखिल अल्पना ने बताया कि उन्हें खुशी है कि नए साल के पहले ही दिन उसे मां बनने का सुख प्राप्त हुआ। वह कहती है कि बच्चे के जन्म ने उनकी खुशी दोगुना कर दी है। जबकि मंजु तो भी फूले नहीं समा रही। उसका कहना है कि ईश्वर ने उन्हें नववर्ष पर नई सौगात दी है। इधर, एंबुलेंस में भी एक महिला का सफल प्रसव हुआ है। सात महीने से गर्भवती महिला ने बेटे को जन्म दिया। 108 एंबुलेंस कर्मियों ने भी प्रसव के बाद महिला को अस्पताल पहुंचाया है। वह अस्पताल में दाखिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि नववर्ष के पहले दिन जिले के विभिन्न अस्पतालों में पांच बच्चों का जन्म हुआ है जिनमें चार लड़कियां और एक लड़का शामिल हैं। जबकि नाहन मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केके पराशर ने बताया कि अस्पताल में 12 बजे के बाद तीन प्रसव हुए। तीनों महिलाओं ने बेटों का जन्म दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed