{"_id":"5a2402694f1c1b0d698bfb17","slug":"121512309353-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएफओ कार्यालय के समीप ढाबा जलकर राख, 25 हजार का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएफओ कार्यालय के समीप ढाबा जलकर राख, 25 हजार का नुकसान
Updated Sun, 03 Dec 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद आग
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
जिला मुख्यालय नाहन में वन विभाग के डीएफओ कार्यालय के समीप पिछले लंबे समय से चल रहे एक ढाबे में अचानक आग लग गई। इससे ढाबे में चाय व खाना बनाने वाले एक व्यक्ति का रोजगार पूरी तरह छिन गया। आग से सब कुछ राख होने के बाद ढाबा मालिक सड़क पर आ गया है।
जानकारी के अनुसार शनिवार की रात साढ़े सात बजे के आसपास डीएफओ कार्यालय के समीप सड़क से लगे एक कच्चे ढाबे में आग लग गई। आग से ढाबे में रखा खाने-पीने के सामान के साथ साथ सारे बर्तन व अन्य सामान जल गया। इससे ढाबा मालिक को 25 हजार रुपये के करीब नुकसान हुआ है।
पिछले लंबे समय से ढाबा मालिक चाय बेचकर व दिन के समय खाना आदि खिलाकर अपना पेट पाल रहा था। शाम को कार्यालय बंद होने के बाद ढाबा मालिक भी ढाबे को बंद कर घर के लिए रवाना हो चुका था कि साढ़े सात बजे के करीब ढाबे में अचानक आग लग गई। इसके बाद इस स्थान से गुजर रहे लोगों ने दमकल विभाग को फोन पर सूचित किया।
विज्ञापन
दमकल विभाग को आग की सूचना ठीक 8 बजे मिली। इसके बाद लीडिंग फायरमैन राजकुमार, फायरमैन मुखराम व चालक भूपेंद्र ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। उधर, दमकल विभाग के फायर अधिकारी मेहर सिंह ने बताया कि आग लगने से ढाबा मालिक का 25 हजार रुपये का नुकसान आंका गया है। उन्होंने बताया कि दमकल विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
उल्लेखनीय है कि शनिवार सुबह पीजी कॉलेज नाहन के नए भवन में भी अग्निकांड हुआ था। शाम के समय ढाबे को आग ने जलाकर राख कर दिया। आग की बढ़ती घटनाओं ने लोगों को दहशत में डाल दिया है। फिलहाल, पुलिस दोनों मामलों की छानबीन करने में जुटी है।