फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   12 roads were closed and no electricity in 1000 villages of haripurdhar and nohradhar sirmaur

एक हजार गांवों में तीसरे दिन भी अंधेरा, एक दर्जन सड़कें बंद

Sat, 05 Feb 2022 10:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
12 roads were closed and no electricity  in 1000 villages of haripurdhar and nohradhar sirmaur
नौहराधार में सड़क से बर्फ हटाती एक जेसीबी। - फोटो : NAHAN
हरिपुरधार/नौहराधार (सिरमौर)। तीन दिन से ठप पड़े जनजीवन को पटरी पर लाने के लिए प्रशासन ने जद्दोजहद शुरू कर दी है। विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों ने बिजली बहाल करने का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया है। इलाके के एक हजार से अधिक गांव अंधेरे में हैं। बोर्ड के कर्मचारी अभी 33 केवी लाइन को दुरुस्त करने में जुटे हैं। इसके बाद एलटी व एचटी लाइन को ठीक कर बिजली बहाल करने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, लोक निर्माण विभाग ने बर्फबारी के कारण बंद सड़कों को खोलने के लिए 14 जेसीबी मशीनें लगा दी हैं। दो दिन लगातार भारी बर्फबारी से क्षेत्र की 40 से अधिक पंचायतों के हजारों लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को लोक निर्माण विभाग ने हरिपुरधार-शिलाई सड़क को बहाल कर दिया है। अभी क्षेत्र के तीन मुख्य सड़कों समेत एक दर्जन के करीब संपर्क मार्गों पर आवाजाही ठप पड़ी है।
विज्ञापन

हरिपुरधार-नाहन मुख्य मार्ग पर थियानबाग, बड़ियाल्टा, डूम का बाग आदि स्थानों पर जहां ढाई फीट तक बर्फ गिरी है, वहीं हरिपुरधार-कुपवी मार्ग पर दियुडी, खड़ाह व सैलपाब आदि स्थानों पर तीन से साढ़े तीन फीट ताजा बर्फबारी हुई है। इन सड़कों पर ज्यादा बर्फबारी के चलते सड़कों को खोलने में अधिक समय लग सकता है। भारी बर्फबारी के कारण इस बार बिजली की लाइनें अधिक टूटने से आपूर्ति को बहाल करने में विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार सुबह नौहराधार के समीप 33 केवी लाइन के टूटने से 33 केवी सब स्टेशन चाडना व 33 केवी कुपवी में आपूर्ति फेल होने से एक हजार से अधिक गांवों में बिजली गुल हो गई थी। बर्फबारी के दौरान भी बोर्ड के कर्मचारी लाइनों के मरम्मत कार्य में लगे रहे। शनिवार दोपहर बाद तक 33 केवी सब स्टेशनों में आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई थी।
एसडीओ चाडना अविलाश ने बताया कि देर शाम तक 33 केवी चाडना सबस्टेशन चालू हो जाएगा। इसके चालू होने से सैकड़ों गांव में विद्युत आपूर्ति बहाल हो जाएगी। उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता आरके शर्मा ने बताया कि बर्फबारी के कारण बंद हुई सड़कों को खोलने का कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया है। सभी सड़कों को खोलने के लिए 14 जेसीबी मशीनें लगाई गई हैं। हरिपुरधार-शिलाई मार्ग पर यातायात बहाल कर दिया है।
.........
आज यहां बहाल होंगी सड़कें और बिजली व्यवस्था
नौहराधार में दर्जनों लोग सड़कें बंद होने से फंसे हैं, जो यहां के होटलों और अन्य स्थानों पर रह रहे हैं। मौसम साफ होने के बाद कुछ लोग पैदल ही गंतव्य की ओर रवाना भी हुए। लोक निर्माण विभाग ने सोलन-मीनस, बोगधार व नौहराधार-पुन्नरधार सड़क पर चार जेसीबी लगाई हैं।

एसडीओ खजान सिंह ने बताया कि शनिवार शाम तक सोलन-मीनस सड़क चाडना तक, नौहराधार-भराडी-पुन्नर धार, नौहराधार बोगधार मार्ग बहाल हो जाएंगे। रविवार को नौहराधार-बांदल व क्षेत्र के कुछेक संपर्क सड़कें बहाल की जाएगी। एसडीओ बिजली बोर्ड अभिलाष कुमार ने बताया कि शनिवार शाम तक चाडना से नौहराधार 11 केवी लाइन बहाल कर दी जाएगी, जिससे नौहरा बाजार, घंड़ूरी, चाडना, देवना आदि क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल हो जाएगी। रविवार को नौहरा गांव, देवा मानल, भराड़ी, पुन्नरधार, सिंगोली आदि क्षेत्रों में बिजली बहाल करने के प्रयास किए जाएंगे।

नौहराधार से घरों की ओर पैदल रवाना होते ग्रामीण।

नौहराधार से घरों की ओर पैदल रवाना होते ग्रामीण।- फोटो : NAHAN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed