फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   बीयर बार के खिलाफ सड़क पर उतरीं महिलाएं

बीयर बार के खिलाफ सड़क पर उतरीं महिलाएं

Sun, 07 Apr 2019 10:48 PM IST
rajeshwar gautam rajeshwar gautam
Updated Sun, 07 Apr 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
बीयर बार के खिलाफ सड़क पर उतरीं महिलाएं
संगड़ाह (सिरमौर)। उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में अखिल भारतीय महिला जनवादी समिति के बैनर तले करीब 8 महिला मंडलों की सदस्य सड़कों पर उतरीं। पिछले लंबे समय से महिलाएं क्षेत्र में बढ़ रही नशाखोरी के खिलाफ आंदोलन कर रही हैं। हालांकि, यहां चल रहे शराब ठेके को प्रदर्शन के बाद पहले ही बंद कर दिया गया है। इसको लेकर क्षेत्र की महिलाओं ने सरकार का आभार भी जताया है। महिलाओं ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे इस आंदोलन में मिली सफलता को महिलाओं की जीत करार दिया है। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने कहा कि शराब ठेके को तो बंद कर दिया गया है। लेकिन, यहां पर चल रहे बीयर बार को बंद नहीं किया गया है। इसको लेकर एक बार फिर महिलाओं ने संगड़ाह गांव से लेकर मुख्य बाजार होते हुए लघु सचिवालय तक रैली निकाली और प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने जमकर नारेबाजी की। महिलाओं ने बीयर बार को शीघ्र बंद करने की मांग की है। जनवादी महिला समिति की राज्य अध्यक्ष संतोष कपूर ने कहा कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक यहां पर चल रहा बीयर बार बंद नहीं हो जाता। इस मौके पर संगड़ाह पंचायत की प्रधान आशा देवी, महिला मंडल संगड़ाह की प्रधान कमला देवी, सचिव मीरा चौहान, महिला मंडल टिकरी की प्रधान अमादेवी, कुफ्टू महिला मंडल की प्रधान कांता ठाकुर, डाहर गांव की प्रधान रीता शर्मा, राधा देवी, सत्या, गीता, सुमन, चंद्रकला, नारदा, निर्मला, लीला देवी, सुगना देवी, अमिता, सोनो देवी समेत दर्जनों महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed