फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   भाजपा ने पांवटा में खोला चुनाव कार्यालय

भाजपा ने पांवटा में खोला चुनाव कार्यालय

Thu, 14 Mar 2019 09:38 PM IST
rajeshwar  gautam rajeshwar gautam
Updated Thu, 14 Mar 2019 09:38 PM IST
विज्ञापन
भाजपा ने पांवटा में खोला चुनाव कार्यालय
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी मंडल पांवटा साहिब ने नया कार्यालय खोल दिया है। इसका शुभारंभ मंडल अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में विधायक सुखराम चौधरी ने पूजा अर्चना कर किया। इस दौरान मंडल, जिला और प्रदेश के पदाधिकारी उपस्थित रहे। पांवटा-देहरादून नेशनल हाईवे पर वाई प्वाइंट के नजदीक खोले गए कार्यालय का प्रभारी महामंत्री अरविंद्र गुप्ता को बनाया गया है। उपाध्यक्ष हितेंद्र कुमार सह प्रभारी बनाए गए। इस अवसर पर आयोजित बैठक में तय किया गया कि 103 बूथों पर विधायक और मंडल अध्यक्ष स्वयं बैठक लेंगे। सभी मोर्चों की जिम्मेदारियां तय की जाएंगी। सभी मोर्चों के सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। सबसे पहले अनुसूचित मोर्चा का सम्मेलन 24 मार्च को भंगाणी में होगा। 27 मार्च को पुरुवाला कांशीपुर में अल्पसंख्यक मोर्चा का सम्मेलन होगा जबकि 28 को जामनीवाला में किसान मोर्चा का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। 31 मार्च को बद्रीपुर में युवा मोर्चा का सम्मेलन होगा। जबकि सात अप्रैल को ओबीसी मोर्चा का सम्मेलन और मंडल की मासिक बैठक अंजौली में होगी। इस अवसर पर मंडल महामंत्री अरविंद गुप्ता, डॉ. प्रेम चंद गुप्ता, नप अध्यक्ष कृष्णा धीमान, महिला मोर्चा अध्यक्ष शिवानी वर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष पवन चौधरी, किसान मोर्चा अध्यक्ष मोहन सहोता, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष राजेश कुमार, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष बंगा सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष नसीम नाज, बेनजीर, शमशाद अली, हितेंद्र कुमार, चरणजीत चौधरी, धीरज गुप्ता, रोहित चौधरी, कल्याण चौधरी, सुशील तोमर, कमलजीत कौर, अमर प्रकाश गुप्ता, सुरजीत कौर, स्नेह दत्ता, राकेश महरालू, भजन, कुलदीप सैणी, सतनाम सिंह, राहुल चौधरी, अविनाश झाबा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed